वेनेजुएला का आरोप- अमेरिका देश के तेल भंडार पर कब्जा चाहता है। अमेरिका का आरोप- वेनेजुएला यूएस में नार्को टेरर फैला रहा
एआर लाइव न्यूज। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच टेंशन बढ़ गयी है। शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस सहित 4 शहरों में एयर स्ट्राइक की। रात करीब 2 बजे इन शहरों के ऊपर कुछ हेलीकॉप्टर कम ऊंचाई पर उड़ते दिखायी दिए, जिसके बाद काराकस, मिरांडा, अरागुआ और ला ग्वायरा स्थित सैन्य ठिकानों सहित 7 स्थानों पर हवाई हमलों के जरिए भीषण विस्फोट किए गए। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में इमरजेंसी लागू कर दी है। हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा अमेरिका वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा कर चाहता है, इसलिए वह तख्ता पलट करवाना चाहता है। america venezuela tension air strike on venezuela
इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला पर यूएस में नार्को टेरेरिज्म फैलाने का आरोप लगा चुके हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किए गए बड़े पैमाने पर हमले के बाद निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और उन्हें देश के बाहर भेज दिया गया है।
बड़े पैमाने पर पानी में तैनात की सेना
ट्रम्प के आदेश पर प्रशांत महासागर और कैरेबियन सागर में बड़े स्तर पर सेना तैनात की गयी है। 30 नावों पर भी हमला किया गया, जिस पर अमेरिका का दावा है कि ये नावें प्रशांत महासागर और कैरेबियन सागर में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

