Site iconSite icon AR Live News

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन

passing of former Prime Minister of Bangladesh Begum Khaleda Zia in Dhakapassing of former Prime Minister of Bangladesh Begum Khaleda Zia in Dhaka

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी(बीएनपी)की चेयरपर्सन खालिदा जिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 80 साल की खालिदा लंबे समय से बीमार थी। former Prime Minister of Bangladesh Begum Khaleda Zia

खालिदा जिया का 23 नवंबर से ढाका के एवरकेयर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था और 11 दिसंबर को उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। खालिदा जिया उम्र से जुड़ी कई बीमारियों से जूझ रही थीं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दूनिया के कई राजनेताओं ने खालिदा जिया के निधन पर दुख व्यक्त किया है। former Prime Minister of Bangladesh Begum Khaleda Zia

भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने एक्‍स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा है कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे वर्ष 2015 में ढाका में उनसे हुई सौहार्दपूर्ण भेंट का स्‍मरण है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version