Site iconSite icon AR Live News

फीफा वर्ल्ड कप 2026: 11 जून से होगी शुरूआत, पहली बार 48 टीमें ले रही हिस्सा

FIFA World Cup 2026 schedule announcedFIFA World Cup 2026 schedule announced

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यूएसए, मैक्सिको और कनाडा में संयुक्त रूप से फीफा वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून को होगी, मैक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में मेजबान मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला उद्घाटन मैच होगा। 38 दिनों तक चलने वाले फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार 48 टीमें भाग लेंगी। FIFA World Cup 2026 schedule announced : Starting from 11th June 2026 48 teams are participating for the first time

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 48 टीमों को 4-4 के 12 ग्रुप में बांटा गया। इस बार वर्ल्ड कप में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे, खिताबी मुकाबला 19 जुलाई को न्यू जर्सी मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित होगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version