Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद: बनास नदी में गिरी यात्री बस,15 यात्री हुए घायल

Rajsamand Passenger bus falls into Banas riverRajsamand Passenger bus falls into Banas river

राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद जिले के खमनोर क्षेत्र में आज शुक्रवार को एक यात्री बस बनास नदी में गिर गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हुए है। यहां गहराई कम होने और नदी में पानी भी कम होने से जनहानि होने से बच गई। Rajsamand Passenger bus falls into Banas river

घटनाक्रम अनुसार एक निजी बस खमनोर-मोलेला मार्ग पर बनास नदी पर बनी एक पुलिया से गुजर रही थी। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित हुई और सीधे बनास नदी में जा गिरी। हादसे के आरंभिक कारणों में बस के एक्सल का टूटना बताया जा रहा है। Rajsamand Passenger bus falls into Banas river

अचानक हुए इस हादसे से हाहाकार मच गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और जैसे तैसे लोगों को बस से बाहर निकाला। इस हादसे में 15 यात्री घायल हुए जिनको पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से इस पुलिया पर दोनों किनारे मजबूत रैलिंग लगाने की भी मांग की है। यहां पुलिया के दोनों किनारे सिर्फ मुटाम लगे हुए है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version