Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली कार ब्लास्ट: एनआईए को जांच सौंपी गयी, ब्लास्ट के कारणों की जांच में जुटी जांच एजेंसियां

Delhi car blast at red fort NIA will investigateDelhi car blast at red fort NIA will investigate

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली में लालकिला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास चलती हुई कार में हुए भीषण ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है, जबकि 20 घायल हैं। सरकार ने मामले की जांच एनआईए को सौंप दी है, मामला यूएपीए में दर्ज कर लिया गया है। धमाके के लिए किस प्रकार का विस्फोटक उपयोग किया गया, एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि एफएसएल रिपोर्ट से ही खुलासा होगा कि विस्फोट के लिए किस प्रकार का विस्फोटक उपयोग हुआ है। Delhi car blast at red fort NIA will investigate

दिल्ली के राष्ट्रीय स्मारक लाल किले के पास चलती कार में हुए इस तरफ के ब्लास्ट ने देश की सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस विस्फोट ने देश को हिलाकर रख दिया है। वहीं दिल्ली सहित बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में हाई अलर्ट है। फिलहाल लाल किले के पास घटनास्थल पर रैपिड एक्शन फोर्स तैनात है। इंटरनेशनल बॉर्डर्स पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। हाई अलर्ट के बाद राजस्थान में भी रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गहन तलाशी की जा रही है। जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और सामान की चेकिंग की।

मृतकों में अभी तक सिर्फ दो लोगों की पहचान हो सकी है, बाकि शव इतने ज्यादा क्षत-विक्षत हो चुके हैं कि पहचान मुश्किल है। ऐसे में उनके डीएनए सैंपल की जांच के जरिए ही पहचान की जाएगी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार पुलिस को संदेह है कि ब्लास्ट हुई कार को चला रहा शख्स डॉ. मोहम्मद उमर नबी था, जो कि पुलवामा का रहने वाला था। उसी ने खुद को विस्फोटकों के साथ उड़ाया है। उमर की पहचान के लिए पुलिस ने पुलवामा से उसकी मां, दो भाई और पिता को हिरासत में लिया है, साथ ही पूछताछ के लिए डॉ उमर के दोस्त को भी हिरासत में लिया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version