Site iconSite icon AR Live News

हिंदुस्तान जिंक की लगातार तीसरे वर्ष S&P ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2025 में वैश्विक स्तर पर नंबर 1 रैंकिंग

Hindustan Zinc Retains Global No 1 Ranking in S&P Global Corporate Sustainability Assessment 2025 for 3rd Consecutive YearHindustan Zinc Retains Global No 1 Ranking in S&P Global Corporate Sustainability Assessment 2025 for 3rd Consecutive Year

एआर लाइव न्यूज। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने 5 नवंबर 2025 तक एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (सीएसए) 2025 में मेटल और माइनिंग क्षेत्र में विश्व में लगातार तीसरे वर्ष पहला स्थान बरकरार रखा है। कंपनी ने लगातार तीसरे वर्ष सस्टेनेबिलिटी में हैट्रिक बनाते हुए मेटल माइनिंग सेक्टर की 235 कंपनियों से अधिक 100 में से 90 सीएसए स्कोर प्राप्त किया, खासबात है कि यह स्कोर पिछले पांच वर्षों में सर्वाधिक है। Hindustan Zinc Retains Global No 1 Ranking in S&P Global Corporate Sustainability Assessment 2025 for 3rd Consecutive Year

गत वर्ष हिन्दुस्तान जिंक ने 2024 के मूल्यांकन के अनुसार 86 अंकों के साथ धातु और खनन उद्योग में वैश्विक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस वर्ष, हिन्दुस्तान जिंक ने जलवायु रणनीति, सामुदायिक संबंध, अपशिष्ट और प्रदूषकों जैसे प्रमुख मापदंडों में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए।

एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (सीएसए) पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासनिक (ईएसजी) प्रदर्शन के आकलन के लिए दुनिया के अग्रणी मानदंडों में से एक है। यह ईएसजी मानदंडों के आधार पर कंपनियों का मूल्यांकन करता है और उनकी सस्टेनेबिलिटी प्रथाओं का एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। ये रैंकिंग कंपनियों के लिए अपने ईएसजी प्रदर्शन का आकलन करने, सुदृढ़ीकरण के क्षेत्रों की पहचान और वैश्विक सस्टेनेबिलिटी मानकों के साथ तालमेल बिठाने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में कार्य करती हैं।

इस उपलब्धि पर हिन्दुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष मेटल और माइनिंग क्षेत्र में विश्व की सबसे सस्टेनेबल कंपनी के रूप में मान्यता प्राप्त होना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह मान्यता ईएसजी उत्कृष्टता के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता और जिम्मेदार, समावेशी विकास की हमारी निरंतर खोज को दर्शाती है।

यह मान्यता दुनिया के सबसे स्थायी धातु और खनन संगठन के रूप में कंपनी की स्थिति को मजबूत करती है, जिस पर वैश्विक निवेशकों, भागीदारों और हितधारकों का समान रूप से भरोसा है। कंपनी का निरंतर नेतृत्व पर्यावरण प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा परिवर्तन, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, सुरक्षा और सामाजिक प्रदर्शन में एकीकृत सस्टेनेबिलिटी दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह स्कोर यह भी दर्शाता है कि कंपनी 2050 तक अपने नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है।

Exit mobile version