Site iconSite icon AR Live News

बेकाबू डंपर, 13 लोगों की मौत: जयपुर के हरमाड़ा में एक्सीडेंट

jaipur accident 13 people died after dumper hits many vehicles in harmada sikar road jaipurjaipur accident 13 people died after dumper hits many vehicles in harmada sikar road jaipur

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में आज सोमवार को एक बेकाबू डंपर ने कई वाहनों को चपेट में ले लिया। एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारता डम्पर आखिरी में एक कार पर पलट गया। हादसे में बाइक और कार सवार 13 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग गंभीर रूप घायल हुए है। पुलिस ने बताया कि हादसा हरमाड़ा क्षेत्र में सीकर रोड पर लोहामंडी के पास हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मृतकों के शव मोरचरी में रख परिजनों को सूचना दी जा रही है। jaipur accident : 13 people died, dumper hits many vehicles in harmada sikar road jaipur

जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह आज सोमवार को भी वाहनों की सामान्य आवाजाही बनी हुई थी। इसी बीच तेज रफ्तार आ रहे एक डंपर ने पहले एक कार को सामने से टक्कर मार दी, इसके बाद डंपर ने एक के बाद एक कुछ चार पहिया वाहनों और बाइक को अपनी चपेट में लिया और आखिरी में एक कार पर पलट गया। पुलिस के अनुसार 13 लोगों की मौत हुई है।

इस हादसे से कुछ पल पहले तक वाहनों की आवाजाही हमेशा की तरह सामान्य रूप से हो रही थी। रोड किनारे आम जन जीवन भी रोजाना की तरह सामान्य चल रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार से आया डंपर वाहनों को टक्कर मारता रहा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर घायलों की चीख-पुकार और अफरा तफरी मच गयी। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर और क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू किया।

जोधपुर के फलोदी जिले मेंं रविवार शाम एक टेंपो ट्रैवलर बस के खड़े ट्रोले में घुसने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। सूरसागर क्षेत्र में रहने वाले ये लोग टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर कोलायत में एक आश्रम में कार्तिक स्नान करने गए थे। मतोड़ा में भारतमाला हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर बस सड़क पर खड़े एक ट्राले में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो ट्रैवलर में सवार 10 महिलाओं, 4 बच्चों और 1 पुरूष यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य महिलाएं गंभीर घायल हो गई।

पिछले महीने ही जैसलमेर में जोधपुर रोड पर एक स्लीपर एससी बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 28 यात्रियों की मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद ही पिछले दिनों जयपुर के पास मनोहरपुर क्षेत्र में मजदूरों से भरी एक बस बिजली की हाईटेंशन लाइन से टच हो गई। इस दौरान बस में आग लग गई और दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 13 लोग घायल हो गए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version