Site iconSite icon AR Live News

मारिया कोरिना मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार, डोनाल्ड ट्रंप का सपना चकनाचूर

Maria Corina Machado Wins Nobel Peace Prize 2025Maria Corina Machado Wins Nobel Peace Prize 2025

वॉशिंगटन। इस साल का नोबल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की लोकतंत्र समर्थक नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल पुरस्कार के लिए कई दिनों से अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे, लेकिन उनका सपना चकनाचूर हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप विभिन्न देशों के बीच चलने वाले युद्ध में शांति करवाने का दावा करते हुए नोबल के लिए दावेदारी जता रहे थे। Nobel Peace Prize 2025

नोबेल शांति पुरस्कार 2025 वेनेज़ुएला की लोकतंत्र समर्थक नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि मचाडो को यह सम्मान उन्हें वेनेज़ुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनके अथक संघर्ष और देश को तानाशाही से लोकतंत्र की ओर ले जाने के प्रयासों के लिए दिया गया है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी लोकतंत्र को बचाए रखने में अहम भूमिका निभाई और लंबे समय तक निरंकुश शासन के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखा। Nobel Peace Prize 2025

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version