उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज शुक्रवार को राजस्थान के सभी भागों से विदा हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग ने आज दोपहर बाद प्रदेश के सभी भागों से मानसून के विदा होने की अधिकृत घोषणा की है। उदयपुर से मानसून दो दिन पहले ही विदा हो चुका था। इस साल मानसून ने 18 जून को राजस्थान में प्रवेश किया था। rajasthan monsoon 2025 Withdrawal from rajasthan
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज 26 सितंबर 2025 को सामान्य से चार दिन पहले राजस्थान के सभी भागों से मानसून विदा हो चुका है। उदयपुर सहित संभाग के अधिकांश भागों से मानसून दो दिन पहले 24 सितंबर को ही विदा हो चुका था, सिर्फ बासवाड़ा और झालावाड़ के कुछ भाग में मानसून की मौजूदगी बनी हुई थी,लेकिन आज परिस्थितियां अनुकूल होने से इन भागों से भी मानसून विदा हो गया। rajasthan monsoon 2025 Withdrawal from rajasthan
मानसून विदा हो गया,लेकिन 27 सितंबर से फिर बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तर पश्चिम व मध्य बंगाल की खाड़ी में एक वेल मार्क लो प्रेशर बना हुआ है। इसके 27 सितंबर के आसपास दक्षिणी उड़ीसा व उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर ओर तीव्र होकर अवदाब बनने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी व दक्षिणी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।
यह भी पढ़े : इस साल राजस्थान में मानसून ने कब एंट्री मारी
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

