Site iconSite icon AR Live News

मानसून:एक सप्ताह राजस्थान में अच्छी बारिश की संभावना

monsoon in udaipur rajasthanmonsoon in udaipur rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर संभाग के कई भागों में पिछले 24 घंटों में मध्यम से तेज बारिश हुई। मेवाड़ में आज गुरूवार को भी कई जगह दोपहर बाद मध्यम से तेज बारिश हुई। मध्यप्रदेश में तेज बारिश होने से पानी की आवक बढ़ने पर बुधवार को बांसवाड़ा जिले में स्थित माही बांध के 16 में से 4 गेट खोल दिए गए। मदार नहर से फतहसागर में धीरे धीरे पानी की आवक बनी रहने से इसका जलस्तर 10 फीट 8 इंच हो गया है। पीछोला में भी सीसारमा नदी से आवक जारी है। Heavy Rain in rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक 97 मिमी बारिश शेरगढ़ बांसवाड़ा में दर्ज की गई। उदयपुर शहर में 5 मिलीमीटर बारिश हुई। झीलों के कैचमेंट में अभी तेज बारिश के दौर का इंतजार है। Heavy Rain in rajasthan माही बांध का नजारा देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें:-

मानसून पूर्वानुमान अनुसार आज गुरूवार को पूर्वी राजस्थान व आसपास के मध्यप्रदेश के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है इसके असर से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में मानसून पुनः सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। आज उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश जबकि जोधपुर,अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं.कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन जारी रहने व शेष अधिकांश भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 22 से 29 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

Exit mobile version