Site iconSite icon AR Live News

सरकार SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द नहीं करेगी

rajasthan SI recruitment paper leak 2021 exam will not be cancelled government submit reply in high courtrajasthan SI recruitment paper leak 2021 exam will not be cancelled government submit reply in high court

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सरकार ने एसआई भर्ती 2021 को रद्द नहीं करने का निर्णय लिया है, इस संबंध में राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में जवाब भी दाखिल कर दिया है। हाइकोर्ट ने मामले की अंतिम सुनवाई के लिए 7 जुलाई की तारीख दी है। इस मामले में कैलाश चंद शर्मा व अन्य की याचिका पर जस्टिस समीर जैन सुनवाई कर रहे हैं। Rajasthan SI Paper Leak 2021 exam will not be cancelled

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने कैबिनेट सब कमेटी की रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि फिलहाल भर्ती को निरस्त नहीं किया जा सकता, अभी तक की जांच में कम अभ्यर्थी दोषी पाए गए हैं, रिपोर्ट में कहा गया कि 313 अभ्यर्थी पहली बार किसी सरकारी सेवा में चयनित हुए हैं, इनमें से सिर्फ 35 अभ्यर्थी ही दोषी पाए गए हैं।

यदि कुल पदों की बात के जाए तो कुल 838 अभ्यर्थियों में से केवल 53 अभ्यर्थी की दोषी पाए गए हैं, ऐसे में दोषी अभ्यर्थियों को अलग किया जा सकता है। इसलिए भर्ती को फिलहाल रद्द करना उचित नहीं है। मामले की जांच एसओजी द्वारा की जा रही है। इस स्टेज पर भर्ती को रद्द करना मेहनत कर चयनित हुए अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version