नदी में गिरी बस अब तक नहीं मिली, ऐसे में लापता लोगों की तलाश करना बड़ी चुनौती : उदयपुर के 4 लोगों सहित 8 लोग अभी भी लापता
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। चारधाम यात्रा पर गए उदयपुर के यात्रियों की बस के रूद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में गिरने के दूसरे दिन आज शुक्रवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आज शुक्रवार सुबह रेस्क्यू टीम को एक और शव बरामद हुआ है, जिनकी पहचान उदयपुर के संजय सोनी के रूप में हुई है। रूद्रप्रयाग एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि शव की शिनाख्त संजय सोनी के नाम से हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, हादसे का शिकार हुए 8 लोग अभी भी लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। Rudraprayag bus accident: Advocate Sanjay Soni dead body found, search for 8 people continues
जानकारी के अनुसार हादसे के 24 घंटे से ज्यादा बीत गए हैं, लेकिन अलकनंदा नदी में गिरी बस ही अभी तक नहीं मिली है, ऐसे में बस के साथ नदी में गिरे लापता लोगों की तलाश करना पुलिस और एसडीआरफ की टीमों के लिए बड़ी चुनौती है। लापता लोगों में अभी भी उदयपुर के चार लोग शामिल हैं, जिनमें टूर ऑपरेटर रवि भावसर, एडवोकेट संजय सोनी की पत्नी, मां और सूरत के ज्वैलरी व्यापारी गोगुंदा निवासी ललित सोनी हैं, ललित सोनी की सूरत निवासी बेटियां मयूरी और मौली भी लापता ही हैं। वीडियो पर क्लिक कर देखें लापता लोगों की तलाश में रूद्रप्रयाग पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन : –
अब तक इनके शव हुए बरामद
- संजय सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 55 वर्ष
- विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 42 वर्ष
- गौरी सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 41 वर्ष
- ड्रिमी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 17
- एक शव और बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्तगी के प्रयास जारी हैं।
लापता व्यक्तियों के नाम जिनकी तलाश जारी, इनमें उदयपुर के चार लोग अभी भी लापता
- रवि भवसार, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 28 वर्ष (टूर ऑपरेटर)
- ललित कुमार सोनी, निवासी गोगुंदा, उदयपुर राजस्थान – उम्र 48 वर्ष (सूरत में ज्वैलरी व्यापारी)
- चेतना सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 52 वर्ष (एडवोकेट संजय सोनी की पत्नी)
- सुशीला सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 77 वर्ष (एडवोकेट संजय सोनी की मां)
- मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 24 वर्ष
- मौली सोनी, निवासी पूना कुंभरिया रोड, सूरत, गुजरात – उम्र 19 वर्ष
- चेष्ठा, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 12 वर्ष
- कट्टा रंजना अशोक, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 54 वर्ष
ये 8 घायल किए गए रेस्क्यू
- दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान – उम्र 42 वर्ष
- हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 45 वर्ष
- ईश्वर सोनी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 46 वर्ष
- अमिता सोनी, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 49 वर्ष
- भावना सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 43 वर्ष
- भव्य सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 7 वर्ष
- पार्थ सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 10 वर्ष
- सुमित कुमार (बस चालक), निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार – उम्र 23 वर्ष
नदी के उफान और मटमैला पानी होने से सर्च ऑपरेशन में आ रही दिक्कतें
रुद्रप्रयाग के घोलतीर के पास अलकनंदा नदी में गिरी उदयपुर के तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटना में लापता चल रहे 8 लोगों की तलाश की जा रही है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति एवं निगरानी में जिला पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व जल पुलिस का संयुक्त रुप से रेस्क्यू अभियान जारी है। दुर्घटनास्थल से लेकर श्रीनगर तक के क्षेत्र में विभिन्न प्वाइन्टों पर वॉचरों की नियुक्ति सहित अलकनन्दा नदी में बोट व सोनार की मदद से ढूंढ-खोज अभियान चलाया जा रहा है। हालां कि नदी के उझान, मटमैला पानी और खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरूवार सुबह तीर्थयात्रियों की बस अलकनंदा नदी में गिर गयी थी। ज्यादातर तीर्थयात्री उदयपुर शहर के वकील संजय सोनी और उदयपुर गोगुंदा निवासी सूरत के ज्वैलर ललित सोनी के परिवार से थे। ये सभी 10 दिन पहले चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। सभी तीर्थयात्री बद्रीनाथ जा रहे थे, तभी इनकी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। बस में 20 लोग सवार थे। अनियंत्रित बस नदी में गिरी, इस दौरान कुछ यात्रियों ने कूद कर जान बचायी। दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में सवार सभी तीर्थयात्री एक ही परिवार से हैं और आपस में रिश्तेदार हैं।
यह भी पढ़ें : चारधाम यात्रा पर निकले उदयपुर के तीर्थयात्रियों की बस अलकनंदा बस में गिरी
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

