Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर- दो भीषण सड़क हादसे: उपसरपंच पति की मौत, दूसरे में ट्रेलर चालक जिंदा जला

two major accident in udaipur trailer driver burn alive on nathdwara highwaytwo major accident in udaipur trailer driver burn alive on nathdwara highway

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे और उदयपुर से नाथद्वारा हाईवे पर बुधवार दोपहर दो भीषण हादसे हुए। एनएच 76 हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रोले ने एक स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी, जिसमें भैंसड़ा कला की उपसरपंच के पति किशनलाल डांगी की मौत हो गयी, वहीं एक अन्य घायल है। दूसरा हादसा उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर अनंता हॉस्पिटल के ठीक सामने हुआ, जहां कार को बचाने के चलते ट्रेलर और कंटेनर की टक्कर हुई। हादसे के बाद ट्रेलर में आग लग गयी, इसमें ट्रेलर चालक जिंदा जल गया, वहीं आग की चपेट में आने से कुछ वाहन जले हैं। two major accident in udaipur : trailer driver burn alive on nathdwara highway and upsarpanch husband died on udaipur pindwara highway

थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे 76 पर डांगियों के गुढ़ा में सूर्या होटल के सामने हुए हादसे में भैंसड़ा कला निवासी किशनलाल डांगी की मौत हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनलाल डांगी भैंसला कलां की उपसरपंच के पति थे। किशनलाल डांगी उनके अन्य साथी के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से जा रहे थे। हाईवे पर सूर्या होटल के सामने उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी रोकी। वे सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर कार की विंडो में धूप रोकने के लिए काली जाली लगवा रहे थे। किशनलाल डांगी स्कॉर्पियो के पीछे खड़े थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रोले ने किशनलाल डांगी को चपेट में लेते हुए स्कॉर्पियो को भीषण टक्कर मारी, इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक अन्य घायल है।

चीफ फायर ऑफिसर बाबूलाल चौधरी ने बताया कि उदयपुर से नाथद्वारा हाईवे पर अनंता हॉस्पिटल के ठीक सामने हुए भीषण हादसे में ट्रेलर चालक की जिंदा जलने से मौत हो गयी। अनंता हॉस्पिटल से एक कार निकली। कार डिवाइडर कट से रोड क्रॉस करने का प्रयास कर रही थी, कि तभी दूसरी तरफ से कंटेनर लदा हुआ एक ट्रेलर आया। कार को बचाने के चलते ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दूसरे कंटेनर से भिड़ गया।

ट्रेलर पर लदा कंटेनर आगे खिसका, इससे ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, इसी दौरान ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया और ट्रेलर, कंटेनर में आग लग गयी। केबिन में फंसा ट्रेलर चालक जिंदा जल गया। सड़क पर फैले डीजल से आग फैल गयी और उसने हाईवे पर आ रहे अन्य वाहनों को भी चपेट में लिया। हादसे में सभी वाहन चालकों ने उतरकर जान बचायी। एक कंटेनर में ईवेंट का सामान और ईवेंट में चलाने वाले पटाखे भरे थे। सूचना पर राजसमंद जिले की देलवाड़ा थाना पुलिस और उदयपुर फायर स्टेशन से फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। 4 फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। स्थिति पर काबू पाने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारू किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version