Site iconSite icon AR Live News

अफसर-नेता मस्त, पुलिया क्षतिग्रस्त, जनता 9 माह से त्रस्त : मोरवानिया में पिछले मानसून में टूटी थी पुलिया

udaipur morwaniya puliya damage from 1 yearudaipur morwaniya puliya damage from 1 year

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-उबेश्वरजी मार्ग पर धार क्षेत्र में 4 सितंबर 2024 को मानसून के दौरान मोरवानिया गांव में एक पुलिया टूट गई थी। उसकी करीब नौ माह बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मरम्मत तक नहीं करवा पाए हैं। इस पुलिया के टूट जाने से मोरवानिया-नाथावतों का गुड़ा गांव के बीच 9 महीनों से सीधा संपर्क कटा हुआ है। udaipur morwaniya puliya damage from 1 year

क्षेत्रवासियों ने बताया कि करीब नौ माह पहले टूटी पुलिया की मरम्मत के लिए पिछले दिनों ही ठेकेदार ने मौके पर काम शुरू किया था, मगर वह काम भी बंद पड़ा है। ऐसे में इस साल भी स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को आने-जाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी समय पर पुलिया का काम शुरू करवा देते और मॉनिटरिंग की जाती तो यह स्थिति नहीं बनती। मोरवानिया स्कूल के पास से होकर बाहुबली हिल बड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर बनी यह पुलिया कमजोर होने से पिछले साल मानसून के दौरान टूट गई थी। तब से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आने जाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वीडियो पर क्लिक कर सुनें क्षेत्रवासियों की पीड़ा:-

मोरवानिया गांव उदयपुर जिला मुख्यालय से कोई 300-400 किलोमीटर दूर नहीं है, बल्कि शहर से करीब 10-15 किलोमीटर दूर ही स्थित है। उसके बावजूद पिछले साल मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त पुलिया की यहां अभी तक मरम्मत नहीं हो पायी है, ऐसे में कोटड़ा-झाड़ोल जैसे क्षेत्र के दूरदाराज के गांवों में क्षतिग्रस्त पुलिया-सड़कों की समय पर मरम्मत की उम्मीद करनी ही बेकार है।

जनता की इस परेशानी के लिए एयर कंडिशनर चैम्बर में बैठकर फील्ड मॉनिटरिंग करने वाले अधिकारी सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। उदयपुर सांसद और ग्रामीण विधायक की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहा है कि वे 9 महीनों में यह पता नहीं कर पाए कि पिछले मानसून में टूटी पुलिया की अभी तक मरम्मत हुई या नहीं। यह स्थिति तब है जब इस साल का मानसून आने वाला है। udaipur morwaniya puliya damage from 1 year

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version