Site iconSite icon AR Live News

सोना-चांदी लूटने चांदी बाई की हत्या की: दृश्यम मूवी देखकर की मर्डर प्लानिंग

udaipur police arrest murder and loot accused who saw drishyam movie for murder planningudaipur police arrest murder and loot accused who saw drishyam movie for murder planning

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस ने जिले के फतहनगर थाने में दर्ज 70 वर्षीय वृद्धा चांदी बाई की गुमशुदगी की पड़ताल कर उसकी लूट के लिए हुई हत्या का खुलासा किया है। आरोपी रमेश लौहार ने गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने वृद्धा चांदी बाई की हत्या से पहले कई बार दृश्यम मूवी देखी और उसके अनुसार हत्या की योजना बनायी। दृश्यम मूवी को देखकर आरोपी को लगा कि लाश बरामद नहीं हुई तो केस नहीं बनेगा, इसलिए आरोपी ने वृद्धा का अपहरण कर, हत्या की और फिर उसके पहने सभी सोने-चांदी के गहने लूट कर लाश को डंपिंग यार्ड में ले जाकर जला दिया और हड्डियों व कपाल के टुकड़े कर घोसुण्डा बांध में फेंक दिए। udaipur police arrest murder and loot accused who saw drishyam movie for murder planning

अपराधी कितना ही शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ उस तक पहुंच ही जाते हैं। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। आरोपी ने हत्या के बाद पुलिस से बचने के हर प्रयास कर लिए, लेकिन पुलिस उस तक पहुंच ही गयी और ऐसे सबूत भी इकट्ठे कर लिए जिससे यह साबित होता है कि आरोपी वही है। इस पूरे खुलासे में आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार की मुख्य भूमिका रही है।

उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि फतहनगर निवासी वृद्धा चांदी बाई (70) की हत्या के आरोप में फतहनगर के रमेश (32) पुत्र फुलचन्द लौहार को गिरफ्तार किया है। हत्या के प्रयुक्त हुई वैन, गाड़ी में रखे पाने बरामद किए हैं और आरोपी की वैन से मिले सैंपल व चांदीबांदी के घर से मिले उसके बाल के सैंपल के डीएनए मिलान हो गया है, इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वृद्धा का थैला झाड़ियों से बरामद किया, जिसमें वृद्धा का सामान भी बरामद हुआ है, इसके अलावा वृद्धा के पहने हुए सोने की झुमकियां, सोने का मादलिया और चांदी की पायजेब के पिघली हुई धातु के रूप में बरामद किए हैं। महिला की गुमशुदगी 22 फरवरी 2025 को दर्ज हुई थी, 22 अप्रेल को आईपीएस मनीष कुमार को इस प्रकरण कुछ चीजें अजीब लगीं तो उन्होंने पड़ताल शुरू की तो एक के बाद एक परतें खुलती चली गयीं।

एडि.एसपी अंजना सुखवाल ने बताया कि वृद्धा चांदी बाई ढोली कार्यक्रमों में ढोल बजाने का काम करती थी। 9 जनवरी को वृद्धा आरोपी के भाई के घर बारहवें में ढोल बजाने गयी थीं। चांदी बाई हमेशा सोने की झुमकियां, मादलिया और चांदी की पायजेब सहित अन्य गहने पहने रहती थीं और यहीं पर आरोपी ने चांदी को बाई को देखकर हत्या कर लूट की योजना बनाई। इसके लिए उसने कई बार दृश्यम मूवी देखी और क्राइम पेट्रोल देखा। 22 फरवरी को आरोपी ने वृद्धा से जागरण में ढोल बजाने के लिए कहकर साथ चलने को कहा और अपनी वैन में लेकर गया। आरोपी चार घंटे तक अंधेरा होने का इंतजार करता रहा और वृद्धा को इधर-उधर लेकर घूमता रहा और मौका पाते ही उसकी हत्या कर दी।

आरोपी ने दृश्यम मूवी में देखा था कि लास्ट में जो कंकाल मिला, उसका डीएनए टेस्ट मृतक के साथ नहीं मिला। मूवी के लास्ट क्लाईमैक्स में कंकाल बदलने की कहानी दिखायी गयी है, यही देखकर आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया और डंपिंग यार्ड में जानवरों की हड्डियों को वृद्धा की हड्डियां बतायीं। हालां कि उसकी यह थ्योरी वास्वतिक पुलिस के सामने नहीं टिक पायी।

आईपीएस मनीष कुमार ने बताया कि आखिरी बार वृद्धा उसके घर के पास दिखी थी और आरोपी रमेश के साथ जाती हुई देखी गयी थी, ऐसे में हमने उसके लापता होने की पड़ताल रमेश से ही शुरू की। रमेश ने हर स्टेप पर पुलिस को गुमराह करने की कहानी बनाकर रखी थी, लेकिन उसकी कोई कहानी पुलिस पड़ताल के आगे नहीं टिक सकी। तकनीकी रूप से सभी साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। जीपीएस रूट मैप ने भी केस को सुलझाने में काफी मदद की। udaipur police arrest murder and loot accused who saw drishyam movie for murder planning

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version