Site iconSite icon AR Live News

129 करोड़ के साइबर फ्रॉड में बैंककर्मियों की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश में 719 लोगों के साथ 129 करोड़ रूपए की साइबर ठगी मामले में उदयपुर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है, यह आरोपी भी डिजिटल अरेस्ट गिरोहों और साइबर ठगों को आम लोगों के बैंक खाते बेचने का काम करता था। पुलिस इस रैकेट में बैंक कर्मियों की भूमिका की तलाश और जांच कर रही है, क्यों कि इतने बड़े स्तर पर साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के लिए बैंककर्मियों की नॉलेज के बगैर बैंक खातों की जानकारी जुटाना संदेहास्पद है। cyber fraud in udaipur

थानाधिकरी भरत योगी ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार हुए तीन आरोपियों को एयू बैंक के तीन खाते उपलब्ध करवाने के आरोप में चित्तौड़गढ़ के आकोला में चौकड़ी गांव निवासी दिनेश चन्द्र मेनारिया 39 पुत्र दौलतराम को गिरफ्तार किया है। दिनेश चन्द्र पूर्व में गिरफ्तार हो चुके आरोपी हर्षवर्धन झा, जयेश कुमार खटीक और तुफान सिंह के संपर्क में था। दिनेश चन्द्र ने ही तुफान सिंह को एयू बैंक के तीन खातों की पूरी जानकारी उपलब्ध करवायी थी, जिसे आगे चलकर तुफान सिंह ने अन्य आरोपियों की मिलीभगत से साइबर ठगों को बेचे थे।

21 मई को पकड़े गए तीनों आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंक खातों के 10 एटीएम, चैक बुक, बैंक डायरी बरामद की थी। पुलिस पड़ताल कर रही है कि इन बैंक खातों की डिटेल इन तीनों आरोपियों तक कैसे और किन लोगों के माध्यम से पहुंची और इन सब के बीच संबंधित बैंककर्मियों की भूमिका सहित हर बिंदू पर जांच की जा रही है।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : उदयपुर पुलिस ने किया था 129 करोड़ रूपए की साइबर ठगी का खुलासा

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version