राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर का सेवा अभियान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गर्मी के दौर में राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के सेवा मन से अभियान के तहत पक्षियों की सेवा के लिए परिंडे लगाने का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है।(rajasthan samaj seva sansthan parinda vitaran)
संस्थान के संरक्षक दिनेश कोठारी ने बताया कि राजस्थान समाज सेवा संस्थान की टीम द्वारा शहर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से परिंडे लगाने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। संस्थान ने फतहसागर की पाल और पार्कों में भी परिंडे लगाए है। यहां पक्षी प्रेमियों ने नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली है।(rajasthan samaj seva sansthan parinda vitaran)
संस्थान के प्रयास की हर कोई कर रहा है सराहना
राजस्थान समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जगह जगह परिंडे लगाने के साथ ही संस्थान द्वारा आमजन को निशुल्क परिंडे भी वितरित किए जा रहे है। शनिवार को भी बड़गांव और फतहपुरा क्षेत्र में पक्षी प्रेमियों को निशुल्क परिंडे वितरित किए गए। संस्थान के प्रयास की हर कोई सराहना कर रहा है।
यह भी पढ़े : जहां है पानी की व्यवस्था, वहां लगा रहे परिंडे
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

