Site iconSite icon AR Live News

यूडीए ने रिसोर्ट सीज किया: सज्जनगढ़ इको सेंसिटिव जोन में अवैध रूप से बना था

udaipur UDA Seized resort in sajjangarh eco sensitive zone LPK Club and Resortudaipur UDA Seized resort in sajjangarh eco sensitive zone LPK Club and Resort

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने सज्जनगढ़ इको सेंसिटिव जोन में बिना अनुमति बने एलपीके क्लब एंड रिसोर्ट को आज शुक्रवार को सीज कर दिया। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम उपली बड़ी के आराजी संख्या 3436/19, 3428/18 सज्जनगढ़ वन्य जीव अभ्यारण्य के इको सेंसिटिव जोन में बिना स्वीकृति, बिना रूपान्तरण एवं बिना भू-उपयोग परिवर्तन करवाये होटल एंड रिसोर्ट का निर्माण किया गया है। यहां प्रबन्धक एलपीके क्लब एंड रिसोर्ट द्वारा निर्माण कर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी। udaipur UDA Seized resort in sajjangarh eco sensitive zone. LPK Club and Resort in udaipur

अवैध रूप से चल रहे एलपीके क्लब एवं होटल को आज यूडीए तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा के नेतृत्व में सीज कर दिया गया। यह निर्माण सज्जनगढ़ वन्य जीव अभ्यारण्य के इको सेंसिटिव जोन की सीमा में स्थित होना पाया गया। जिसमें जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित इको सेंसिटिव मॉनिटरिंग कमेटी से स्वीकृति लिया जाना अनिवार्य है। इस दौरान यूडीए पटवारी सूरपालसिंह सोलंकी और दीपक जोशी भी मौजूद थे।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : बड़ी तालाब के कैचमेंट में कब तक छलनी होती रहेंगी पहाड़ियां

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version