Site iconSite icon AR Live News

यूडीए : 931 करोड़ का बजट पास, कई बड़े विकास कार्य होंगे

Udaipur UDA Budget meeting passes yearly budget of 931 crore rupeesUdaipur UDA Budget meeting passes yearly budget of 931 crore rupees

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की चेयरमैन एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए 931.66 करोड़ का बजट पारित किया गया। यूडीए ने वार्षिक बजट में कई बड़े विकास शामिल किए है। यूडीए क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ का बजट प्रावधान भी किया गया है। विभिन्न विकास कार्यां पर 669.42 करोड़ खर्च होंगे। Udaipur UDA Budget 2025-2026

कलेक्टर नमित मेहता और यूडीए आयुक्त राहुल जैन की मौजूदगी में हुई बैठक में विस्तार से चर्चा के बाद वार्षिक बजट पास किया गया। यूडीए चेयरमैन प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि उदयपुर की मौजूदा जरूरतों के साथ ही यूडीए क्षेत्र में भावी विकास को ध्यान में रखते हुए कई बड़े प्रोजेक्ट बजट में शामिल किए गए है। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि बजट में विकास कार्यां के साथ ही आमजन के लिए आवासीय योजना का प्रावधान भी किया गया है। बैठक में यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर, ओएसडी जितेंद्र ओझा, एडिशनल चीफ इंजीनियर अशोक शर्मा, संजीव शर्मा, एसई अनित माथूर और यूडीए तहसीलदार डॉ. अभिवन शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि बोहरा गणेश मंदिर क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव के चलते पार्किंग की समस्या आती है। इस क्षेत्र में देवस्थान विभाग की करीब 25 हजार वर्ग फीट जमीन उपलब्ध है। विभाग से सहमति लेकर यहां बड़ा पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा। इससे बोहरा गणेश जी दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों को भी पार्किंग सुविधा मिल सकेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version