Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आंधी व हल्की बारिश का अलर्ट: हीटवेव से अभी राहत नहीं

Heatwave alert udaipur RajasthanHeatwave alert udaipur Rajasthan

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र द्वारा आज जारी किए पूर्वानुमान अनुसार राज्य में चल रहे भीषण हीटवेव तथा ऊष्णरात्री का दौर आगामी 24 घंटे तक जारी रहने की प्रबल संभावना है। आगामी 24 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन आंधी (40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार) व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।(Heatwave alert udaipur Rajasthan)

पूर्वानुमान अनुसार आंधी-बारिश के असर से आगामी 24 घंटे के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने तथा भीषण हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। 14-15 अप्रैल से पुनः तापमान में बढ़ोतरी होने तथा दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एक और नया हीटवेव का स्पेल शुरू होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version