उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण यूडीए ने आयड़ क्षेत्र में 100 फीट रोड पर बिना अनुमति बनी 12 दुकानों को आज गुरूवार को सीज किया है। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम आयड़ के आराजी संख्या 1638, 1639, 1640 आदि में 100 फीट मुख्य सड़क पर बिना स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परिवर्तन करवाये 12 दुकानों का निर्माण किया गया। UDA seized 12 shops built without permission on 100 feet road ayad udaipur
उक्त निर्माण के विरूद्ध उदयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम-2023 की धारा 32 के तहत विधिवत सुनवाई आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के उपरान्त भी मौके पर व्यवसायिक गतिविधि बन्द नहीं की गई। इस पर आज यूडीए तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के नेतृत्व में सीज की कारवाई की गई। यूडीए टीम ने फतेहसागर किनारे राजीव गांधी उद्यान के बाहर अवैध रूप से लग रहे ठेलो को भी हटाया। UDA seized 12 shops built without permission on 100 feet road ayad udaipur
क्लिक कर यह भी पढ़ें : यूडीए के जमीन घोटाला के लाभांवितों पर कब कसेगा कानूनी शिकंजा
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

