Site iconSite icon AR Live News

ठोकर चौराहा के पास फाइव स्टार गार्डन सीज

Five Star Garden Udaipur Thokar Chauraha Ayad Road seizedFive Star Garden Udaipur Thokar Chauraha Ayad Road seized

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर के ठोकर चौराहा-आयड़ रोड पर स्थित 5 स्टार गार्डन को आज मंगलवार को नगर निगम ने सीज कर दिया। बकाया नगरीय विकास कर यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने पर निगम ने यह कारवाई की है।(Five Star Garden Udaipur seized)

नगर निगम के आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि नगर निगम में 8 लाख 22 हजार 202 रूपए नगरीय विकास कर बाकाया होने पर निगम ने राजेंद्र मेहता को नोटिस जारी किया था। उसके बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज फाइव स्टार गार्डन सीज कर दिया गया।(Five Star Garden Udaipur seized)

निगम आयुक्त ने बताया कि बकाया नगरीय विकास कर वसूली को लेकर सख्ती लगातार जारी है और आने वाले दिनों में कुछ बड़े प्रतिष्ठान, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग भी सीज की जा सकती है जिनका लाखों रूपए टैक्स बाकी है। टैक्स वसूली को लेकर निगम का फोकस बड़े बकायादारों पर है।

यह भी पढ़े : उदयपुर में कब तक चलता रहेगा जमीन घोटाला ?

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version