बोलीं हेल्दी फूड, योगा मेडिटेशन और 8 घंटे की नींद है खूबसूरती का राज
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में हुए एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आयीं अभिनेत्री और कथक डांसर प्राची शाह ने अर्थ डायग्नोटिक और अर्थ स्किन एंड फिटनेस सेंटर की विजिट की। सौंदर्य को लेकर यहां उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों को देखकर उन्होंने आश्चर्य जताया और कहा ब्यूटी इंडस्ट्री में जिस तरह मेट्रो सिटीज में अत्याधुनिक मशीनों के उपयोग का चलन है, उससे बेहतर मशीनें यहां उदयपुर में लोगों को उपलब्ध है। यहां जिम का स्पेस और वायब्रेशन काफी पॉजिटिव हैं। Actress Prachi Shah visit arth Skin and Fitness Center Udaipur
अर्थ ग्रुप के सीईओ तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. अरविंदर सिंह और अर्थ ग्रपु की डायरेक्टर डॉ. दीपा सिंह ने प्राची शाह का स्वागत किया। एक मिनट में कथक के 93 स्टेप कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकीं अभिनेत्री प्राची शाह को जब डॉ. अरविंदर सिंह के तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड और उपलब्धियों के बारे में पता चला तो उन्होंने उनकी काफी सराहना की। अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर प्राची शाह ने बताया कि उनकी नेटफ्लिक्स में इस वर्ष के अंत में एक मूवी आने वाली है, इसके अलावा बड़े पर्दे की एक-दो मूवी की बात भी चल रही है, जिनकी जल्द ही शूटिंग स्टार्ट होगी। प्राची से जब उनकी खूबसूरती का राज पूछा गया तो उन्होंने कहा हेल्दी फूड, योगा-मेडिटेशन और 8 घंटे की प्रोपर नींद ही मेरी खूबसूरती का राज है।
सिनेमा लवर हैं प्राची शाह
प्राची शाह ने बताया कि वे सिनेमा लवर हैं। फिल्मों के ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमा हॉल में रिलीज होने के अंतर पर प्राची ने कहा हर प्लेटफॉर्म की अपनी एक जगह है। फिर चाहे वह टेलीविजन हो, ओटीटी प्लेटफॉर्म हो या सिनेमा हॉल। ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने के बाद अब मूवी मोबाइल जितनी छोटी स्क्रीन पर भी देखी जाने लगी है। उसकी अपनी एक जगह है, लेकिन बड़े पर्दे पर किसी फिल्म को देखने की बात बिलकुल अलग है। सिनेमा लवर इस अंतर को समझते हैं।
यह भी पढ़ें : अभिनेत्री मुग्धा गोडसे भी आ चुकी हैं अर्थ डायग्नोटिक और अर्थ स्किन एंड फिटनेस सेंटर पर

