Site iconSite icon AR Live News

सामूहिक ढूंढोत्सव में दिखा सामाजिक उत्साह

dhund utsav audichya samaj badgaon udaipurdhund utsav audichya samaj badgaon udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। धुलंडी के अवसर पर मेवाड़ में जगह जगह ढूंढोत्सव हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह सामूहिक ढूंढोत्सव समारोह भी आयोजित हुए इसमें सामाजिक उत्साह नजर आया।(dhund utsav audichya samaj badgaon)

औदिच्य समाज बड़गांव का 13वां सामूहिक ढूंढोत्सव समाज के नोहरे में आयोजित हुआ। औदिच्य समाज बड़गांव के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में ईशान जोशी, कृषवी जोशी, दुर्विका जोशी व व्योम शर्मा का ढूंढोत्सव हुआ।कार्यक्रम में औदिच्य समाज बड़गांव कुटुम्ब सहित उदयपुर जिले से औदिच्य समाज के विभिन्न कुटुम्बों का प्रतिनिधित्व भी रहा।(dhund utsav audichya samaj badgaon)।

नोहरे में बड़गांव वासियों ने ढूंढ की परंपरा का निर्वहन करते हुए गैर नृत्य भी किया। इससे औदिच्य समाज के इस कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। कार्यक्रम में समाज के केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष कमलेश शर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी के पूर्व अध्यक्ष केशव व्यास,बड़गांव के निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक संजय शर्मा सहित समाज के कई गणमान्य मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version