Site iconSite icon AR Live News

40 लाख का टैक्स था बकाया: सूरजपोल और बापू बाजार में निगम ने दुकानें की सीज

nagar nigam Udaipur seizes shops in Surajpol and Bapu Bazaar for not depositing Urban Development Taxnagar nigam Udaipur seizes shops in Surajpol and Bapu Bazaar for not depositing Urban Development Tax

निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि सूरजपोल क्षेत्र में राधा कृष्ण शिक्षान्यास का नगर निगम में 40,56236 रूपए टैक्स बाकी चल रहा है। टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज इनके परिसर में संचालित तीन दुकानों को राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में सीज कर दिया गया।(nagar nigam Udaipur ud tax)

बापू बाजार में डालचंद जैन का निगम में 1072201 रूपए नगरीय विकास कर बकाया चल रहा है। निगम ने नोटिस दिया उसके बावजूद भी टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज 116 बापूबाजार में जतन ट्रेडर्स दुकान सीज कर दी गई। निगम आयुक्त ने बताया कि बापू बाजार शहर का मुख्य बाजार है और निगम के सबसे पास स्थित इस बाजार में और भी लोगों का टैक्स बाकी है उन पर भी कभी भी सीज की कारवाई की जा सकती है।

सब सिटी सेंटर, सवीना ए-ब्लॉक में सुमित्रा जैन पत्नी मुकेश जैन का नगर निगम में 360802 रूपए नगरीय विकास कर के रूप में बाकी चल रहे है। इनको भी निगम ने नोटिस दिया उसके बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज यश सिरेमिक प्लाजा बिल्डिंग को सीज कर दिया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version