Site iconSite icon AR Live News

गर्व की बात: हिंदी मीडियम में पढ़े डॉ. अरविंदर अब यूएस, यूके सहित 32 देशों के लोगों को अंग्रेजी में पढ़ा रहे

arth ceo Dr. Arvinder singh become premium instructor of udemy teaching people of 32 countries on this international platformarth ceo Dr. Arvinder singh become premium instructor of udemy teaching people of 32 countries on this international platform

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अर्थ के सीईओ और तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. अरविंदर सिंह प्रख्यात अन्तर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म udemy के प्रीमियम इंस्ट्रक्टर बन गए हैं, खासबात है कि वे इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन क्लासेस तथा वर्चुअल क्लासरूम के जरिए 32 देशों के सैकड़ों लोगों को मेडिकल लॉ का कोर्स पढ़ा रहे हैं, देश के लिए यह गौरव की बात है कि 12th तक हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़े डॉ. अरविंदर सिंह अब अमेरिका, यूके, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर सहित अन्य प्रमुख देशों के लोगों को अंग्रेजी में पढ़ा रहे हैं। arth ceo Dr. Arvinder singh become premium instructor of udemy

डॉ. अरविंदर सिंह ने बताया कि udemy का हेडऑफिस अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को में है। udemy पर उनके कोर्स में 32 देशों से सैकड़ों लोगों ने नामांकन लिया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके कोर्स को काफी सराहना मिल रही है। डॉ. अरविंदर का यह कोर्स चिकित्सीय कानून का विश्लेषण प्रदान करता है कि किस प्रकार से डॉक्टर्स और आम जनता अपने अधिकारों को समझें और क्वालिटी ट्रीटमेंट प्रदान किया जा सके।

डॉ. अरविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने कम्युनिकेशन और प्रेजेंटेशन स्किल्स की ट्रेनिंग हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी तथा स्वीडन से ली है और लाखों रूपए खर्च किये हैं। दुनिया की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटीज से ली गयी ट्रेनिंग का उपयोग करते हुए वे जल्द ही भारतीयों के लिए कम्यूनिकेशन एंड प्रेजेंटेशन स्किल्स का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ट्रेनिंग कोर्स लॉन्च करने वाले हैं, जिसे भारतीय युवा न सिर्फ आसान भाषा में समझ सकेंगे, बल्कि काफी कम खर्च में इस कोर्स को कर सकेंगे और स्किल्स को बेहतर कर सफलता के नए रास्तों पर बढ़ सकेंगे।

यह भी पढ़ें : डॉ अरविंदर सिंह ने अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से 100 प्रतिशत ग्रेड के साथ किया कम्यूनिकेशन एंड प्रजेंटेशन स्किल्स कोर्स

यह भी पढ़ें : डॉ अरविंदर सिंह से समझिए ..सफलता के लिए क्यों जरूरी है कम्यूनिकेशन, ब्रांडिंग, मार्केटिंग स्किल्स और एआई सीखना

Exit mobile version