Site iconSite icon AR Live News

नारायण सेवा संस्थान का 43वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह 8-9 फरवरी को

narayan seva sansthan 43rd disabled mass wedding ceremony will held on 8-9 February in udaipurnarayan seva sansthan 43rd disabled mass wedding ceremony will held on 8-9 February in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान की ओर से 8 और 9 फरवरी को निशुल्क 43वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा। इसमें 51 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। शारीरिक रूप से दिव्यांग युवक-युवति एक-दूसरे का हाथ थाम एक-दूसरे के जीवन के पूरक बनेंगे। narayan seva sansthan 43rd disabled mass wedding ceremony will held on 8-9 February in udaipur

आज गुरूवार को 43वें दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह संस्कार का पोस्टर संस्थान के जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़, मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा हितैषी एवं विवाह संयोजक रोहित तिवारी ने जारी किया। विवाह समारोह में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ आदि प्रांतों के युवक-युवति विवाह बंधन में बंधेंगे। संस्थान के जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ ने प्रेस वार्ता में बताया कि वर्ष 2025 के प्रथम सामूहिक विवाह में 51 जोड़ों की जिंदगी में खुशियों के रंग भरे जाएंगे। इसमें 28 दिव्यांग तथा 23 निर्धन परिवार के वर-वधू हैं। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह के सभी कार्यक्रम बड़ी स्थित संस्थान परिसर में होंगे।

संस्थान के जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ ने प्रेस वार्ता में बताया कि विवाह समारोह की शुरुआत 8 फ़रवरी को प्रातः गणपति स्थापना, हल्दी व मेहंदी रस्म अदायगी के साथ होगी। शाम को महिला संगीत का आयोजन होगा। जिसमें देशभर से मेहमान और धर्म माता-पिता व कन्यादानी जन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विवाह की वेदी पर 9 फरवरी को अग्नि के सात फेरे लेने की रस्म से पूर्व दूल्हे परंपरागत तोरण रस्म का निर्वाह करेंगे, इसके पश्चात सजे-धजे मंच पर गुलाब की पुष्प वर्षा के बीच जोड़ों के वरमाल की रस्म अदायगी होगी। इसके बाद वधुओं को डोली में बिठाकर परिसर के बाहर खड़े वाहनों तक विदा किया जाएगा। संस्थान वर्ष 2004 से दिव्यांग सामूहिक विवाह का आयोजन करता आ रहा है। अब तक 42 सामूहिक विवाह के माध्यम से 2408 जोड़ों की गृहस्थी बसाई गई है। वे सभी अपने बच्चों व परिजनों के साथ सुखभरी जिंदगी जी रहे हैं।

जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान बर्तन सेट, गैस-चूल्हा, संदूक, टेबल-कुर्सी, बिस्तर, घड़ी, पंखा, परिधान, प्रसाधन सेट, मंगलसूत्र, कर्णफूल, बिछिया, पायल, लोंग, अंगूठी व अन्य सामग्री भी प्रदान की जाएगी। संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव, सहसंस्थापिका कमला देवी व आमंत्रित अतिथि नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस सामूहिक विवाह में दिल्ली, अहमदाबाद, गुजरात, जयपुर, लखनऊ, रायपुर, कोलकाता, रांची, चंडीगढ़, भोपाल, इंदौर, मुंबई, हैदराबाद, शिमला आदि शहरों से आने वाले 1 हजार अतिथि भी अपना शुभाशीष देंगे।

छत्तीसगढ़ के जिला सक्ती के किरकर गांव की हेम कुमारी और अहमदाबाद गुजरात के सुभाष धोबी दोनों ही दिव्यांगता के कारण व्हीलचेयर के सहारे जीवन बिता रहे हैं। हेम कुमारी तीन साल की उम्र में बुखार में उपचार के दौरान इन्जेक्शन के दुष्प्रभाव से दोनों पांवों से दिव्यांग हो गई थी। वहीं सुभाष भी जन्मजात पोलियो के शिकार है। सुभाष गुजरात राज्य की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम की तरफ से खेलेते हैं और ऑनलाइन मार्केटिंग भी करते हैं। एक बार वो छत्तीसगढ़ के रायपुर में क्रिकेट खेलने के लिए गए थे। वहां उनकी मुलाकात हेमा बर्मन से हुई। एक माह की दोस्ती के दौरान दोनों ने एक-दूजे का पूरक बनने का फैसला किया, बाद में दोनों परिवारों ने उनके फैसले को मंजूरी दी। इस विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधेंगे।

संस्थान मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा हितैषी ने बताया कि इस विवाह समारोह में जो वर-वधू परिणय सूत्र में बंधेंगे उनमें कोई पैर से दिव्यांग है, तो कोई हाथ से, कुछ नेत्रहीन-मूकबधिर जोड़े भी हैं, यह विवाद समारोह इसलिए भी अनोखा है, क्यों कि इसमें एक-दूसरे की कमियों के साथ वर-वधू एक-दूसरे को स्वीकार कर जीवन को पूरक बनांएगे। एक जोड़ा ऐसा भी है, जिसमें युवती ने दिव्यांग जीवनसाथी चुना है। ये सभी बीते कल की कड़वी यादों को भूलकर नए जीवन की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़ें : नारायण सेवा संस्थान के निशुल्क 42वें दिव्यांग-निर्धन सामूहिक विवाह समारोह की झलकियां

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version