Site iconSite icon AR Live News

केन्द्रीय बजट 2025-26 : 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा

union budget 2025-26 no income tax payable up to 12 lakh rs incomeunion budget 2025-26 no income tax payable up to 12 lakh rs income

एआर लाइव न्यूज। केन्द्र सरकार का आज 1 फरवरी 2025 को बजट 2025-26 पेश हुआ। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में देश के मध्यमवर्ग को बड़ी राहत देते हुए इनकम टैक्स में छूट दी है। नई टैक्स रिजीम में अब सालाना 12 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। इससे मध्यमवर्ग परिवारों की आय व खपत में वृद्धि होगी। निर्मला सीतारमण ने बजट में विकास के चार ईंजन कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात रेखांकित किया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज पर टैक्स सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई union budget 2025-26

चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) हार्दिक जैन ने बताया कि यह बजट मध्यमवर्ग, सैलरी क्लास के लिए अच्छा है, लेकिन ओवरऑल ग्रोथ और मार्केट के लिए बजट सामान्य है। इंफ्रा का बजट कम हुआ है, इसका ओवरऑल ग्रोथ पर असर दिखायी देगा। सैलरी क्लास के लिए 12.75 लाख रूपए तक की इनकम टैक्स फ्री होना बड़ी राहत है। मध्यमवर्ग 12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री होने से ज्यादा खर्च कर सकेगा, हालांकि इससे निजी बचत कम होंगी। टीडीएस की स्लैब बढ़ाई है। एमएसएमई के लिए भी अच्छा बजट है, डायरेक्ट बेनेफिट तो नहीं दिख रहा है, लेकिन जिन योजनाओं की घोषणा की है, उन योजनाओं के आने के बाद एमएसएमई को फायदा होने की उम्मीद है।

निर्यात संवर्धन मिशन का शुभारंभ किया जाएगा, जिसे वाणिज्य मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय और वित्त मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाएगा।

खराब होने वाले बागवानी उत्पाद सहित एयरकार्गों के लिए बुनियादी ढांचे और वेयरहाउसिंग के उन्नयन हेतु सुविधा प्रदान करेगी।

आयातित दवाईयों पर छूट देते हुए कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और संचारी बीमारियों और 36 जीवन रक्षक दवाओं को बेसिक कस्‍टम ड्यूटी से पूरी तरह छूट दी गई है। पेटेंट असिस्‍टेंट प्रोग्राम के अंतर्गत 13 नई दवाओं सहित 37 दवाईयों को भी बेसिक कस्‍टम ड्यूटी से मुक्‍त कर दिया गया है, अगर ये दवाएं मरीज को मुफ्त दी जाती है।

देश में ली‍थियम आयन बैट्री के निर्माण को बढावा देने के लिए ईवी बैट्री निर्माण के लिए 35 अतिरिक्‍त पूंजीगत वस्‍तुओं और मोबाइल फोन की बैट्री के निर्माण के लिए 28 अतिरिक्‍त पूंजीगत वस्‍तुओं को भी पूंजीगत वस्‍तुओं को दी जाने वाली छूट की सूची में जोड़ा गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version