ड्रग पैडलर्स के सप्लायर भी धरे गए
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिला पुलिस की स्पेशल टीम डीएसटी और सुखेर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक विदेशी महिला को ड्रग्स तस्करी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला को 30.17 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई है। महिला केन्या की रहने वाली है। udaipur police arrest Foreign lady
सुखेर थानाधिकारी रवीन्द्र चारण ने बताया कि केन्या निवासी नैनसी अविनो पुत्री डेनियल को गिरफ्तार किया है। महिला से 30.17 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई है। महिला यह ड्रग्स कहां से लायी इस संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। शुरूआती पड़ताल में पता चला है कि महिला नैनसी केन्या से 24 जुलाई 2024 को एक वर्ष के वीजा पर भारत आयी है। महिला उदयपुर में 15-20 दिन पहले ही आयी थी और यहां हेरिटेज हवेली गेस्ट हाउस में कमरा लेकर रह रही थी। इससे पहले महिला दिल्ली रह रही थी। महिला भारत आने के बाद कहां-कहां गयी और किन लोगों से उसका संपर्क रहा और यह एमडीएमए कहां सप्लाई करने वाली थी, इस संबंध में पड़ताल की जा रही है। महिला की गिरफ्तारी में डीएसटी के कांस्टेबल जितेन्द्र की मुख्य भूमिका रही है।
उदयपुर में ड्रग पैडलर्स को एमडीएमए बेचने वाले पकड़े गए
हिरणमगरी थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उदयपुर में ड्रग पैडलर्स को एमडीएमए सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि उदयपुर शहर के मुखर्जी चौक हाल लालमगरी निवासी मोहम्मद अमान उर्फ लक्की माया पुत्र अब्दुल फरीद और चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा निवासी मोहम्मद अजमन उर्फ दानिश पुत्र मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने पिछले दिनों सुखेर पुलिस द्वारा एमडीएमए के साथ पकड़े गए आरोपियों को एमडीएमए बेची थी।
क्लिक कर यह भी पढ़ें : क्या उदयपुर या आस-पास जिले में हो रहा है एमडीएमए का अवैध प्रोडक्शन
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

