Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद: नौ साल से अटका हुआ था पालनहार योजना का आवेदन, अब मिला लाभ

Kumbhalgarh Rajsamand Nikita got the benefit of Palanhar Scheme after nine yearsKumbhalgarh Rajsamand Nikita got the benefit of Palanhar Scheme after nine years

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जनता के छोटे छोटे कई काम वर्षों से लंबित पड़े है। अधिकारी सजग होकर ऐसे मामलों पर ध्यान देने लग जाए तो लाखों लोगों का भला हो सकता है। ऐसा ही मामला राजसमंद जिले में सामने आया है जिसमें आवदेन प्रक्रिया में छोटी सी कमी के चलते एक बालिका को नौ साल से पालनहार योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। यह मामला राजसमंद कलेक्टर बालमुकुंद असावा के ध्यान में आया तो उन्होंने प्रक्रिया को पूरा करवाया और आखिरकार निकिता का आवेदन स्वीकृत होकर पालनहार योजना में लाभ मिल गया।(palanhar yojana rajasthan)

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि कुंभलगढ़ तहसील के ग्राम गिटोरिया निवासी सीता खटीक पत्नी भैरूलाल खटीक की बेटी निकिता को पिछले 9 साल से पालनहार का लाभ नहीं मिल रहा था। विभाग के कार्यालय में संपर्क करने पर पोर्टल पर निकिता के आवेदन की जांच की तो पता चला कि निकिता का वर्ष 2017 में पालनहार श्रेणी मे नवीन संतान में आवेदन किया गया था, परन्तु आवेदन में आपत्ति होने तथा समय पर आपत्ति दूर नहीं करने के कारण आवेदन स्वतः निरस्त हो गया था। इसके बाद ई-मित्र बंद होने के कारण पुनः आवेदन नहीं हो पा रहा था इस कारण निकिता को पालनहार का आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहा था।(palanhar yojana rajasthan)

शेखावत ने बताया कि शिकायत मिलने पर जिला कलक्टर के निर्देशन में बालिका के विभिन्न विद्यालयों में विगत 9 वर्षों से नियमित अध्ययनरत होने के प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया। उसके बाद पुराने ई-मित्र की उसकी आईडी चेंज कर नजदीकी ई.मित्र केन्द्र से आवेदन करवाकर निकिता को वर्ष 2017 से अब तक की वित्तीय स्वीकृति जारी कर की गई। इससे वर्ष 2017 से अभी तक की बकाया पालनहार की आर्थिक सहायता मिल जाएगी।

लाभ स्वीकृत होने के बाद कलक्टर बालमुकुंद असावा ने निकिता को दादाजी के साथ अपने ऑफिस बुलाया। इस मुलाकात के दौरान निकिता और उसके दादाजी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जो काम वर्षां से अटका हुआ था वह कुछ ही समय में सफल हो गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version