Site iconSite icon AR Live News

परिवहन अधिकारी पर एसीबी का छापा: करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

jaipur ACB raid on DTO recovered documents of Assets worth in croresjaipur ACB raid on DTO recovered documents of Assets worth in crores

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की टीम ने गुरूवार को जयपुर के जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) संजय शर्मा पर कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति के आरोप में मामला दर्ज किया है। एसीबी टीमों ने डीटीओ संजय शर्मा के जयपुर, भरतपुर एवं मुरादाबाद यूपी स्थित घर सहित अन्य संबंधित 10 ठिकानों पर छापा मारकर तलाशी अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन में डीटीओ की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। jaipur ACB raid on DTO recovered documents of Assets worth in crores

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय को गोपनीय सूत्र-सूचना प्राप्त हुई थी कि जयपुर के विद्याधर नगर डीटीओ संजय शर्मा द्वारा भ्रष्टाचार के साधनों द्वारा अपने एवं अपने परिजनों के नाम से अपनी वैध आय से आनुपातिक रूप से अधिक चल-अचल संपत्तियां अर्जित की गई हैं, जिनकी अनुमानित खरीद कीमत करोड़ों रुपयों से अधिक है। एसीबी टीम ने गोपनीय रूप से सूचना का सत्यापन किया गया और आय से अधिक संपत्तियां अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

एसीबी डीआईजी कालूराम रावत के सुपरवीजन में आज गुरूवार अलसुबह एसीबी टीम ने आरोपी संजय शर्मा के जयपुर, भरतपुर एवं मुरादाबाद यूपी स्थित 10 विभिन्न ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की। आरोपी व इसके परिजनों के नाम कृष्णा नगर में एक मकान, करणी नगर में एक प्लॉट, अलीगढ उत्तरप्रदेश में एक भूखण्ड, चिडिया भवन, बिलारी मुरादाबाद उत्तरप्रदेश में 25 बीघा जमीन मिले। इसके अतिरिक्त आरोपी अपने बच्चों की उच्च शिक्षा विदेश में कराने संबंधित दस्तावेज, अनेक बीमा पॉलिसियों में निवेश, दो बैंक लॉकर एवं विभिन्न बैंको में अनेक बैंक खाते जिनमें लाखों रुपये जमा हैं, भी मिले हैं। विदेश यात्राओं की जानकारी भी प्राप्त हुई जिनके संबंध में जांच की जा रही है। बैंक लॉकरों की तलाशी लिया जाना शेष है। इसके अतिरिक्त आरोपी एवं उसके परिजनों द्वारा कई बेनामी परिसम्पत्तियों में निवेश के साक्ष्य भी मिले हैं, जिनकी जांच की जायेगी।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : बच्चे को कोचिंग के लिए भेज रहे हैं कोटा तो ये खबर जरूर पढ़ लें

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version