Site iconSite icon AR Live News

बर्ड फेस्टिवल 2025: पक्षियों की दुनिया से होंगे रूबरू, बर्ड पार्क में 19 तक बच्चों का प्रवेश निशुल्क

udaipur bird festival 2025 will celebrate 17 to 19 januaryudaipur bird festival 2025 will celebrate 17 to 19 january

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर वन विभाग की ओर से 11वां बर्ड फेस्टिवल 2025 17 से 19 जनवरी तक मनाया जा रहा है। वन विभाग ने इसके लिए इस बार कई विशेष तैयारियां तो की ही हैं, साथ ही पर्यावरण, पक्षी प्रेमियों को ख्यात पर्यावरण व वेटलैंड विशेषज्ञ डॉ. असद रहमानी से भी मुखातिब होने का मौका मिलेगा। बच्चे पक्षियों की दुनिया को पेंटिंग कॉम्पिटिशन में कागज पर साकार करेंगे, तो बड़े और बुजुर्ग बर्ड रेस में हिस्सा लेकर उदयपुर शहर से 50 किलोमीटर की परिधि में आने वाले वेटलैंड स्थानों पर जाकर बर्ड वॉचिंग करेंगे।

वन विभाग वन्यजीव उप वन संरक्षक डीके तिवारी ने बताया कि उदयपुर सिर्फ लेकसिटी नहीं, यह वेटलैंड सिटी भी है। उदयपुर एकलौता ऐसा जिला है, जहां बर्ड फेस्टिवल इस तरह से मनाया जाता है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो और लोग वन व पर्यावरण के प्रति जागरूक व संवेदनशील बनें। यही कारण है कि बर्ड फेस्टिवल के तीन दिन तक होने वाले कार्यक्रमों में बच्चों का पार्टिसिपेशन बढ़ाने के लिए कई कॉम्पिटिशन होंगे, इसके अलावा गुलाबबाग स्थित बर्ड पार्क में 19 जनवरी तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के स्टूडेंट्स और बच्चों को प्रवेश निशुल्क रहेगा, ताकि बच्चे बर्ड पार्क में जाकर पक्षियों की दुनियां को समझ सकें।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version