Site iconSite icon AR Live News

HMPV वायरस के अहमदाबाद में एक और कर्नाटक में दो केस मिले

HMPV virus case detected one in ahmedabad and two in bengaluru karnatakaHMPV virus case detected one in ahmedabad and two in bengaluru karnataka

एआर लाइव न्यूज। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के कर्नाटक के बेंगलूरू में दो और गुजरात के अहमदाबाद में एक संदिग्ध मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में आठ महीने के बच्चे और 3 महीने की एक बच्ची की एचएमपीवी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, वहीं गुजरात के अहमदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती एक 2 महीने का बच्चा भी एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया है। एचएमपीवी के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय इसको लेकर एडवाइजरी जारी कर सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि तीनों शिशुओं और इनके परिजनों में किसी की भी विदेश जाने की हिस्ट्री नहीं है। HMPV virus news update

गौरतलब है कि एचएमपीवी के भारत सहित कई देशों में मामले सामने आये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एचएमपीवी को लेकर निगरानी कर रहा है। इस वायरस के चीन में काफी केस सामने आए हैं, जिसके चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन भी स्थिति पर निगरानी कर रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version