Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर नगर निगम में अब चार विधायकों और दो सांसदों का प्रतिनिधित्व रहेगा

udaipur nagar nigam 80 ward list udaipur nagar nigam ward Gazette Notification 2025 published by rajasthan governmentudaipur nagar nigam 80 ward list udaipur nagar nigam ward Gazette Notification 2025 published by rajasthan government

देवेंद्र शर्मा,उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम उदयपुर के सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके बाद अब आगे की प्रक्रिया भी चल रही है। बात सीमा विस्तार के राजनीतिक लाभ की करें तो इस सीमा विस्तार से उदयपुर नगर निगम बोर्ड में अब सांसदों और विधायकों की संख्या भी बढ़ जाएगी। (nagar nigam udaipur)

उदयपुर नगर निगम सीमा में उदयपुर शहर और उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के वार्ड आने से अब तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों का निगम बोर्ड में प्रतितिनिधित्व था। सीमा विस्तार में राजस्व ग्राम बड़गांव, बेदला, बेदला खूर्द, सापेटिया और राजस्व ग्राम सुखेर को भी  निगम सीमा में शामिल किया गया है। ये गांव गोगुंदा और मावली विधानसभा क्षेत्र में आते है। ऐसे में उदयपुर नगर निगम में अब गोगुंदा और मावली विधानसभा क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व नजर आएगा। यानी निगम की बोर्ड बैठकों में चार विधायकों की उपस्थिति नजर आएगी। साथ ही निगम में अब तक उदयपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नजर आता था, लेकिन निगम सीमा विस्तार में मावली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के गांवों को शामिल किया गया है जो कि चित्तौड़ संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। ऐसे में निगम बोर्ड बैठको में अब उदयपुर सांसद के साथ ही चित्तौड़ सांसद की भी उपस्थिति नजर आएगी। (nagar nigam udaipur)

निगम बोर्ड में विधायकों की संख्या दो से बढ़कर चार होने और सांसदों की संख्या एक से बढ़कर दो हो जाने से निगम में सांसद-विधायक मद से मिलने वाला बजट बढ़ेगा। इससे ज्यादा विकास कार्य करवाए जा सकेंगे। इसके अलावा सरकार स्तर के मामलों के निस्तारण के लिए जरूरत पड़ने पर राजनीतिक दृष्टि से पैरवी करने उदयपुर नगर निगम मजबूत होगा।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : उदयपुर नगर निगम का 55 साल बाद होगा सीमा विस्तार : सरकार ने जारी की अधिसूचना

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version