सासंद महिमा कुमारी मेवाड़, विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ एवं हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने किया उद्घाटन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वेदांता की हिन्दुस्तान जिंक ने अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सहयोग से राजसमंद में 31 नंद घर आधुनिक आंगनवाड़ियों की शुरूआत की है। राजसमंद के रेलमगरा ब्लॉक के मदारा नंद घर में आयोजित समारोह में नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ एवं हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने आधुनिक आंगनवाडियों नंद घर का उद्घाटन किया। vedanta Hindustan Zinc Nand Ghar
इस अवसर पर वेदांता हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर हेड अनुपम निधि, राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स के सीईओ बलवंत सिंह राठौड़ एवं कल्याण सिंह शक्तावत उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय के सदस्यं, जिला प्रशासन, नंद घर टीम और हिन्दुस्तान जिंक के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। vedanta Hindustan Zinc inaugurates 31 Nand Ghar modern Anganwadi in Rajsamand
नंदघर वेदांता की प्रमुख सामुदायिक पहल
सीईओ अरूण मिश्रा ने बताया कि नंद घर वेदांता की प्रमुख सामुदायिक पहल है, जिसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की साझेदारी में अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में विकसित किया गया है। ये आधुनिक आंगनवाड़ी पोषण कार्यक्रम, डिजिटल प्रारंभिक बचपन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सशक्तिकरण गतिविधियों के माध्यम से विकास के अवसर प्रदान करती हैं। राजस्थान के छह जिलों में 550 से अधिक नंद घर स्थापित किए जा गए हैं। अब तक 15 जिलों में लगभग 3500 नंद घर प्रदेश के बाल विकास में योगदान दे रहे है। राष्ट्रीय स्तर पर, नंद घर पहल ने 15 राज्यों में 6600 से अधिक आंगनवाड़ियों का आधुनिकीकरण किया है, जिसका 2 लाख 60 हजार से अधिक बच्चों और 1 लाख 90 हजार महिलाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

