Site iconSite icon AR Live News

अमेरिकी यूनिवर्सिटी और गूगल के AI कोर्स में अर्थ के डॉ.अरविंदर सिंह ने किया 100% स्कोर

arth ceo Dr. Arvinder Singh scored 100% in AI course of American University and Googlearth ceo Dr. Arvinder Singh scored 100% in AI course of American University and Google

एआर लाइव न्यूज। प्रख्यात संस्थान से किसी विषय में पढ़ाई करना महत्वपूर्ण होता है, लेकिन यह तब और महत्वपूर्ण हो जाता है, जब उस कोर्स में 100 प्रतिशत स्कोर किया जाए। ऐसा ही कुछ अर्थ के डॉक्टर अरविंदर सिंह (arth ceo Dr. Arvinder Singh) ने कर दिखाया है। उन्होंने अपनी उत्कृष्टता को पुनः साबित करते हुए जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का कोर्स मॉड्यूल अमेरिका की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से न सिर्फ पूरा किया बल्कि इस कोर्स के विभिन्न मॉड्यूल्स में 100 प्रतिशत स्कोर हासिल कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। इसके अलावा उन्होंने गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के सर्टिफिकेट कोर्स में भी 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. अरविंदर सिंह की असाधारण उपलब्धियों में यह नई उपलब्धि एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे पहले वे सिंगापुर में ग्लोबल मास्टरमाइंड अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं। कई चुनौतियों को पार कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इन उपलब्धियों को हासिल करने वाले डॉ. अरविंदर सिंह कई लोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत और बड़े सपने देखने व उन्हें साकार करने की हिम्मत भी बन बन गए हैं।

डॉ. अरविंदर सिंह ने बताया कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का उपयोग करके डायग्नॉस्टिक सर्विसेज को बेहतर बनाने, मेडिकल प्रक्रियाओं को तेज करने और मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए आसानी से सुलभ प्लेटफॉर्म स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। अर्थ डायग्नॉस्टिक्स और अर्थ स्किन में आई-ड्रिवन टेक्नोलॉजीज को अपनाते हुए, वे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर बात करते हुए डॉ. अरविंदर सिंह ने कहा ये उपलब्धियां सिर्फ व्यक्तिगत मील के पत्थर नहीं हैं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को स्मार्ट, कुशल और हर किसी के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक कदम है।

डॉ.अरविंदर सिंह पहले ऐसे डॉक्टर हैं, जिनको मेडिकल साइंस के अलावा मैनेजमेंट, कानून विशेषज्ञ, कॉस्मेटोलॉजी, कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी, डिजीटल मार्केटिंग में भी महारत हासिल है। पिछले दिनों ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, लंदन और ब्रिटेन पार्लियामेंट में उन्हें चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में किए गए बेहतरीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया था, उस समय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्लेटफॉर्म पर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया था।

इसी वर्ष उन्होंने अमेरिका और स्वीडन के संयुक्त तत्वावधान में हुए प्रोग्राम में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दुनिया के 300 प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को पीछे छोड़ ग्लोबल प्रजेंटेशन मास्टर का खिताब जीता है। ऐसी ही कई खास उपलब्धियों से ही डॉ. अरविंदर भारत के टॉप-100 बेस्ट ऑफ इंडिया की लिस्ट में भी शामल हैं। डॉ. अरविंदर न सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म टेडएक्स पर दो बार बतौर स्पीकर आमंत्रित हो चुके हैं, बल्कि बिजनेस लीडर अवॉर्ड जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल की हुई हैं।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म टेडएक्स पर डॉ अरविंदर सिंह ने बताए सफलता के टिप्स

क्लिक कर यह भी पढ़ें : आखिर क्यों खास है डॉ अरविंदर सिंह का प्रोफाइल

Exit mobile version