Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान उपचुनाव-2024 परिणाम: भाजपा-5, बीएपी-1 सीट जीती, कांग्रेस जीती वहां री-काउंटिंग

rajasthan bye election 2024 result bjp won 5 seats in seven BAP won 1 and recounting on congress winning seat dausarajasthan bye election 2024 result bjp won 5 seats in seven BAP won 1 and recounting on congress winning seat dausa

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा चुनाव में राजस्थान की सात सीटों में से 05 पर भाजपा और 01 पर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। 01 सीट दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, हालां कि जीत का अंतर 2300 वोट है, ऐसे में यहां भाजपा प्रत्याशी की मांग पर री-काउंटिंग हो रही है। इधर सलूंबर में 22 राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शांतादेवी मीणा ने अंतिम राउंड में बाजी पलटकर 1285 वोटों से भारत आदिवासी प्रत्याशी जितेश कुमार कटारा को हरा दिया। कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही। चौरासी में भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कुमार कटारा ने भाजपा के करीलाल को 24370 वोट से हराया। (rajasthan bye election 2024 result)

इस उप चुनाव में सलूंबर सीट पर अंतिम दौर की गणना में बड़ा ही रौचक मुकाबला देखने को मिला। 15 राउंड तक बीएपी के जितेश कुमार मीणा 11899 वोट से आगे चल रहे थे। उसके बाद बीएपी की बढत का आंकड़ा कम होता रहा। हालांकि 21 राउंड तक कटारा बढ़त बनाए रहे और अंतिम 22वें राउंड में भाजपा की शांतादेवी मीणा ने बाजी पलट कर राजस्थान विधानसभा में अपनी जगह पक्की कर ली।

उप चुनाव में भी चौरासी सीट पर बीएपी ने अपना दबदबा कायम रखा। बीएपी से सांसद बनने पर राजकुमार रोत ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हुए उप चुनाव में भी बीएपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर पार्टी का दबदबा कायम रखा। चौरासी सीट पर चौरासी में बीएपी के अनिल कुमार कटारा ने भाजपा के करीलाल को 24370 वोट से हराया। कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही। अनिल कुमार कटारा 89161 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी करीलाल को 64791 वोट मिले हैं।

सलूंबर सीट पर जीतीं भाजपा की शांतादेवी दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी हैं, दिसंबर-2023 में हुए विधानसभा चुनाव में सलूंबर सीट से अमृतलाल मीणा जीतकर विधायक बने थे, लेकिन इसी वर्ष 8 अगस्त को उनका निधन हो गया था। उपचुनाव में भाजपा ने दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी शांता देवी को प्रत्याशी बनाया। इससे क्षेत्र के भाजपा वोट बैंक के साथ ही सहानुभूति फैक्टर ने भी काम किया।

rajasthan bye election 2024 result : bjp won 5 seats in seven BAP won 1 and recounting on congress winning seat dausa

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version