Site iconSite icon AR Live News

राजसमंदः प्रोजेक्ट सक्षम सखी में एक ही दिन में 21 करोड़ के ऋण वितरित

Project Saksham Sakhi Mega Trade Fair RajsamandProject Saksham Sakhi Mega Trade Fair Rajsamand

राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। राजीविका की एसएचजी की महिलाओं सशक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को राजसमंद मेंं स्वयं सहायता समूहों को बैंकों और महिला निधि कोपरेटिव बैंक के माध्यम से 21 करोड़ रुपए के ऋण के वितरित हुए।(Project Saksham Sakhi)

राजसमंद कलेक्टर बालमुकुंद असावा की पहल पर प्रोजेक्ट सक्षम सखी के तहत द्वारकेश मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 11 करोड़ के ऋण का लक्ष्य रखा था उसके मुकाबले आज कार्यक्रम में 21 करोड़ के ऋण वितरित कर जिला प्रशासन ने एक रिकॉर्ड बनाया है। समारोह में जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में सभी 8 उपखंड क्षेत्र में 8524 एसएचजी का गठन किया जा चुका है जिनसे 1 लाख 25 हजार परिवार जुड़े हैं। कार्यक्रम स्थल पर लगी स्टॉलों पर एसएचजी द्वारा तैयार उत्पादों की काफी बिक्री हुई। कलक्टर के प्रयास से एडवांस ऑर्डर से 15 लाख के उत्पाद की बिक्री हुई।(Project Saksham Sakhi)

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि महिलाओं को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ते रहना है, जनप्रतिनिधि भी आपके साथ हैं। राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी कलेक्टर के प्रयास की सराहना की। एसपी मनीष त्रिपाठी, एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ बृज मोहन बैरवा, उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता, राजीविका की जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. सुमन अजमेरा भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version