नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के साझे में आयोजित हो रही चैंपियनशिप में खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस दर्शकों को कर रही रोमांचित
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान और डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल (DCCI) के तत्वावधान में उदयपुर में चल रही चौथी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन विभिन्न मैदानों में दो पारियों में 8 मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों की बेहतरीन परफॉर्मेंस ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कोई बिना हाथ के तो कोई बिन पांव के मैदान जीतने की जिद से आश्चर्यजनक तरीके से बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कर रहे थे। फील्डिंग में जिस तरह से खिलाड़ियों ने स्वींग कर एक हाथ से गेंद कैच की वह हैरत कर देने वाला दिखा। (4th national physical disability t20 cricket championship in udaipur cricketers creating best performance)
कड़ी टक्कर: एक टीम 17 रन से हारी
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि गुरूवार को पहले सत्र में मेजबान राजस्थान ने हिमाचल को 4 विकेट से हराकर जीत अपने नाम की। वहीं दूसरे मुकाबले में हैदराबाद ने धुआंधार 193 रन बनाए और बड़ौदा को 88 रन पर ऑल आउट किया । तीसरे मैच में हरियाणा को मुंबई ने 17 रन से हराया। चौथे मुकाबले में उड़ीसा ने बिहार को 3 विकेट से परास्त किया। दूसरी पारी में वेस्ट बंगाल ने 68 रन से चण्डीगढ़ को, उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 5 विकेट से, आंध्रा ने 6 विकेट से जम्मू कश्मीर को और महाराष्ट्र ने 9 विकेट से केरल को शिकस्त दी।
चार मैदानों में हुए 8 मैच में राजस्थान के सुरेंद्र कुमार खोरवाल, हैदराबाद के साईनाथ रेड्डी, मुंबई के आकाश पाटिल और उड़ीसा के जगजीत मोहंती, बंगाल के सुब्रत घोष, उत्तर प्रदेश के राधिका प्रसाद, आंध्र के अखिल रेड्डी और महाराष्ट्र के आकाश सनप ने मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में गीतांजलि के डॉ. मयूर रावत, डीसीसीआई सचिव रविकांत चौहान, चैंपियनशिप प्रभारी रोहित तिवारी, विष्णु शर्मा हितैषी और बंशीलाल मेघवाल ने मैन ऑफ द मैच विजेताओं को ट्रॉफी व 11000 रु का चेक प्रदान किया।
मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार से नवाजा गया
बुधवार को उत्तर प्रदेश बनाम गुजरात, हिमाचल बनाम महाराष्ट्र, बिहार विरुद्ध तमिलनाडु और विदर्भ वर्सेस बंगाल, आंध्रप्रदेश वर्सेस पंजाब, चंडीगढ़ बनाम उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर वर्सेस बड़ौदा और दिल्ली विरुद्ध केरल के मध्य के मध्य मैच खेले गए।
जिसमें क्रमशः गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल, पंजाब, उड़ीसा, जम्मू और दिल्ली ने शानदार खेल का परिचय देते हुए जीत दर्ज की।
गुजरात के असित जयसवा, महाराष्ट्र के वृषांत गुंजाल, तमिलनाडु के जयकांथन, बंगाल के जयेश परमार, पंजाब के अवतार भुल्लर, जम्मू के निखिल मन्हास, दिल्ली के मोहम्मद सादिक और उड़ीसा से जगजीत मोहंती मैन ऑफ द मैच बने। मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को ट्रॉफी और 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार से नवाजा गया।
यह भी पढ़ें : 4th नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का शानदान आगाज
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

