Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में होगी 4th नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप: कैबिनेट मंत्री गहलोत करेंगे उद्घाटन

fourth National Physical Disability T20 Cricket Championship will be held in Udaipur from 15-25 October by narayan seva sansthan and dccifourth National Physical Disability T20 Cricket Championship will be held in Udaipur from 15-25 October by narayan seva sansthan and dcci

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान एवं डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल (डीसीसीआई) के तत्वावधान में 4th नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन उदयपुर में होगा। 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक होने वाली इस चैंपियनशिप में 24 राज्यों के 400 दिव्यांग क्रिकेटर और 100 से अधिक खेल अधिकारी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप का उद्घाटन सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत करेंगे। (fourth National Physical Disability T20 Cricket Championship)

चैंपियनशिप से चार दिन पहले 11 अक्टूबर को नारायण सेवा संस्थान दुर्गाष्टमी पर भव्य कन्या पूजन समारोह आयोजित कर रहा है। नवरात्री में कन्याओं का निःशुल्क ऑपरेशन करने का संस्थान ने संकल्प लिया था। इन आठ दिनों में शल्य चिकित्सा से लाभान्वित हुई बच्चियों का शुक्रवार 11 अक्टूबर को माता स्वरूप कन्याओं का भव्य पूजन बड़ी स्थित संस्थान परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्थापक पदमश्री अलंकृत कैलाश मानव और निदेशक वंदना अग्रवाल मौजूद रहेंगी। कन्या पूजन का पोस्टर संस्थान ट्रस्टी एवं निदेशक देवेन्द्र चौबीसा, जनसम्पर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ एवं मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा हितैषी ने जारी किया।

फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के बारे में ट्रस्टी एवं निदेशक देवेन्द्र चौबीसा ने बताया कि उदयपुर शहर के 5 ग्राउंड में 67 मैच खेले जाएंगे। सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे। चैंपियनशिप में राजस्थान, केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, बड़ौदा, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मुंबई, छत्तीसगढ़, ओडिशा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, तमिलनाडु और बिहार राज्य की टीमें हिस्सा लेंगी।

24 टीमों को चार ग्रुप में बाटा गया है। प्रतिदिन 8 मैच होंगे, जिनमें 15 से 22 अक्टूबर तक चारों ग्रुप के 60 लीग मैच होंगे। 24 अक्टूबर को को चारों ग्रुप से निकली 4 विजेता टीमों में दो सेमीफाइनल मैच होंगे और 25 अक्टूबर को फाइनल मैच फील्ड क्लब में खेला जाएगा। चैंपियनशिप से संबंधित और खिलाड़ियों से संबंधित सभी व्यवस्थाएं नारायण सेवा संस्थान द्वरा संभाली जाएंगी।

मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा हितैषी ने बताया कि पूर्व में भी संस्थान दो नेशनल पैरा स्विमिंग, एक नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट, एक नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप और थर्ड नेशनल डिसएबल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप का सफलता पूर्वक आयोजन कर चुका है। व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। स्टैंडिंग क्रिकेट यानी कोई खिलाड़ी हाथ से तो कोई एक पैर से दिव्यांग है। वे सामान्य क्रिकेटर्स की तरह अपने खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीतेंगे। fourth National Physical Disability T20 Cricket Championship will be held in Udaipur from 15-25 October by narayan seva sansthan and dcci

यह भी पढ़ें : नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप-2022 में दिव्यांग खिलाड़ियों ने हर दिन बनाए थे रिकॉर्ड

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version