Site iconSite icon AR Live News

आदमखोर पैंथर का सातवां शिकार बनीं महिला : गोली मारने सेना, वन और पुलिस के शूटर निशाना साधे बैठे

maneater panther in udaipur maneater panther kills woman in gogunda udaipur his seventh huntmaneater panther in udaipur maneater panther kills woman in gogunda udaipur his seventh hunt

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा और बड़गांव उपखंड में आदमखोर पैंथर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। आज मंगलवार सुबह गोगुंदा उपखंड के मदारड़ा पंचायत के केलवों का खेड़ा गांव में आदमखोर पैंथर ने सातवां इंसानी शिकार कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। यह लोकेशन आदमखोर पैंथर के सोमवार तड़के मंदिर के पुजारी के शिकार से करीब 1-2 किलोमीटर दूर ही है। (maneater leopard seven killings in udaipur)

आदमखोर पैंथर को गोली मारने के लिखित आदेश मिलने के बाद सेना, पुलिस और वन विभाग के शूटर्स निशाना साधे बैठे हुए हैं। पैंथर के महिला के शव के पास दोबारा आने की संभावना के चलते शूटर्स भी तैयार बैठे हैं। संभावना जताई जा रही है कि पैंथर महिला का शिकार कर उसे खा नहीं पाया, पैंथर भूखा है और वह वापस महिला के शव पर आ सकता है, ऐसे में सेना, पुलिस और वन विभाग के शॉर्प शूटर्स अलग-अलग लोकेशन पर निशाना साधे बैठे हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि आदमखोर पैंथर के हमले में केलवों का खेडा़ निवासी कमला कुवंर (40) पत्नी ओम सिंह की मौत हुई है। आज मंगलवार सुबह मगरे (छोटी पहाड़ी) पर स्थित घर के पास बने बाड़े में महिला मवेशियों को चारा डालने गयी थी। वह मवेशियों को चारा डाल रही थी, तभी आमदखोर पैंथर ने उस पर अटैक कर दिया। महिला की चीख सुनकर घर से अन्य परिजन बाहर आए तो पैंथर महिला को जबड़े में दबाकर ले जा रहा था। परिजनों व अन्य ग्रामीणों को पीछे दौड़ता देख पैंथर महिला को घर से 100 मीटर दूर छोड़कर जंगल में भाग गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

आदमखोर पैंथर लगातार ग्रामीणों का शिकार कर रहा है, वहीं उसके सामने वन विभाग बेबस और नाकाम है, यह देखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला के शिकार के बाद उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे (नेशनल हाईवे 27) जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। हालां कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समझाइश कर उन्हें शांत किया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version