Site iconSite icon AR Live News

पेरिस पैरालिंपिक-2024 में भारत का छठा गोल्ड: प्रवीण कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड

Paris Paralympics 2024 indian player Praveen Kumar won gold in high jumpParis Paralympics 2024 indian player Praveen Kumar won gold in high jump

एआर लाइव न्यूज। पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत के खिलाड़ी जीत का परचम लहरा रहे हैं। आज शुक्रवार को हाई जंप में प्रवीण कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है। यह पेरिस पैरालिंपिक में भारत का छठा गोल्ड है और 26वां मैडल है। पेरिस पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। यह इंडिया का पैरालिंपिक में ऑलटाइम बेस्ट परफॉर्मेंस है। (Paris Paralympics-2024 indian player Praveen Kumar won gold in high jump)

प्रवीण कुमार ने मेंस हाई जंप टी-64 के फाइनल में आल शुक्रवार को 2.08 मीटर का जंप करते हुए एशियन रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मैडल जीता है। वहीं अमेरिका के डेरेक लोक्सिडेंट ने 2.06 मीटर का जंप करते हुए सिल्वर जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के तेमुरबेक गियाजोव ने अपना पर्सनल बेस्ट 2.03 मीटर का जंप करके ब्रॉन्ज मेडल जीता।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version