रात 9 बजे के बाद घर लौट रहे लोगों को बनाते थे निशाना : 6 वारदातें कबूलीं, लूटे गए मोबाइल बरामद
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने राहगीरों को चाकू दिखाकर लूट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को धरदबोचा है। तीनों बदमाश शातिर अपराधी हैं। ये रात को 9 बजे के बाद बाइक या पैदल घर लौट रहे लोगों को निशाना बनाते थे। बदमाशों ने गोवर्धन विलास, हिरणमगरी, सवीना क्षेत्र की 6 वारदातें कबूली हैं। (udaipur police arrest three accused of loot)
उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि मल्लातलाई अंबामाता निवासी सोयेल खान (22) उर्फ पोया पुत्र शब्बीर हुसैन उर्फ सलीम खान, सेक्टर 6 निवासी पियूष पमनानी (20) उर्फ फ्यूज उर्फ बाबू पुत्र राज कुमार और महावतवाड़ी घंटाघर निवासी अल्ताफ (20) उर्फ अल्लू पुत्र ईकबाल हुसैन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 4 मोबाइल, लूट में उपयोग किया चाकू और एक बाइक बरामद की गयी है।
तीन थाना क्षेत्रों में एक जैसी वारदातें और बदमाशों के हुलिए भी एक
डीएसपी गजेन्द्र सिंह राव ने बताया कि 17 अगस्त को जोगी तालाब क्षेत्र निवासी कैलाश गमेती के साथ लूट की वारदात हुई थी। वह घर लौट रहा था, तभी उसे बाइक पर आए तीन युवकों ने जबरन रोका, चाकू दिखाकर उसका मोबाइल और रूपए लूट ले गए थे। थानाधिकारी भवानी सिंह ने पड़ताल की तो पता चला कि पिछले दिनों ऐसी ही वारदातें सवीना और हिरणमगरी थाना क्षेत्रों में भी हुई थीं। इस पर सभी घटनास्थलों व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज लिए गए तो एक ही गिरोह के आरोपी चिह्नित हुए।
पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की, पता चला कि सोयेल खान दक्षिण विस्तार योजना में बने एक फ्लैट में छुपा हुआ है। इस पर पुलिस ने क्षेत्र के सभी फ्लैट्स में सघन तलाशी शुरू की और एक-एक फ्लैट चेक करने पर पुलिस सोयेल खान तक पहुंच गयी। सोयेल खान ने गिरोह के अन्य साथियों के नाम कबूले, जिस पर पुलिस ने दबिश देकर उन्हें में धरदबोचा। सोयेल और पियूष दोनों ही आदतन अपराधी हैं, सोयेल के खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, चोरी के 12 मामले दर्ज हैं, वहीं पियूष के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, चोरी के 8 मामले दर्ज हैं।
ये वारदातें कबूली
- 17 अगस्त को कैलाश गमेती के साथ जोगी तालाब के पास हुई लूट की वारदात
- 20 अगस्त को ऑफिस से घर लौट रहे दिनेश शर्मा के साथ गोवर्धनविलास में बीजेपी कार्यालय के पास चाकू की नोंक पर मोबाइल और रूपए लूट की। आरोपियों ने दिनेश शर्मा का बाइक से पीछा किया, सूनसान रास्ता आते ही दिनेश को उसकी बाइक से गिरा दिया और फिर लूट की।
- 31 जुलाई को ललित सिंह चूंगीनाका से पैदल पैदल घर लौट रहा था, सीए सर्किल के पास बदमाशों ने उसे रोका और चाकू दिखाकर मोबाइल नकदी लूट ले गए।
- एक माह पूर्व बदमाशों ने गिरिजा व्यास पेट्रोल पम्प के पास एक ट्रक चालक के साथ भी चाकू की नोक पर मोबाइल, नगदी लूट की वारदात की। बदमाश ट्रक चालक के पास ऑटो में सवार होकर आए थे।
- 2 अगस्त को पानेरियों की मादड़ी में बस की छत पर सो रहे युवक के साथ रात तीन बजे मोबाईल फोन व नगद लूट की थी। बदमाश यहां ऑटो से आए थे।
- ट्रांसपोर्ट नगर पावर हाउस पर एक व्यक्ति को चाकू दिखाकर मोबाइल, नकदी लूट ले गए थे।
वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम : थानाधिकारी भवानी सिंह, एएसआई श्रवण कुमार, हेडकांस्टेबल मनोहर सिंह, कांस्टेबल दिनेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अंकित सिंह, दिनेश कुमार, शैतान राम, साइबर सेल के लोकेश रायकवाल की मुख्य भूमिका रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

