Site iconSite icon AR Live News

नेपाल में बड़ा हादसाः भारतीय यात्रियों की बस नदी में गिरी, 14 की मौत

14 Indians died several injured when passenger bus fall into river in Nepal14 Indians died several injured when passenger bus fall into river in Nepal

एआर लाइव न्यूज। नेपाल में शुक्रवार सुबह भारतीय यात्रियों की बस मर्सियांगडी नदी में गिर गई। जानकारी अनुसार इस हादसे में 14 भारतीय यात्रियों की मौत हो गई है। नदी में पानी का बहाव तेज होने से मौके पर बचाव राहत अभियान में भी काफी परेशानी रही। बस में 40 लोग सवार बताए जा रहे है। (nepal bus accident)

हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ है। उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड नंबर की बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बस असंतुलित होकर तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही नेपाल पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद 14 लोगों के शव बाहर निकाले गए। इस दौरान 16 घायलों को सुरक्षित बाहर भी निकाल लिया गया। बस में सवार अधिकांश लोग महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे है। इस बस में यूपी के कितने लोग सवार थे इसको लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। (nepal bus accident)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version