Site iconSite icon AR Live News

बच्चे की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं, एयरलिफ्ट पर भी कर रहे विचार- राज्यपाल कटारिया

udaipur student stabbing case doctors team and governor kataria share health details of studentudaipur student stabbing case doctors team and governor kataria share health details of student

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सरकारी स्कूल में दसवीं के छात्र देवराज को उसी के सहपाठी द्वारा चाकू मारने के मामले के बाद उदयपुर आए राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया आज शनिवार को घायल छात्र की स्थिति जानने एमबी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने जयपुर से आयी चिकित्सकों की टीम और उदयपुर में बच्चे के उपचार में लगी चिकित्सकों से बात कर स्थिति जानी। इधर उदयपुर में नेटबंदी 24 घंटे के लिए और बढ़ा दी गयी है, ऐसे में रविवार को भी उदयपुर में नेट बंद रहेगा। (udaipur student stabbing case doctors team and governor kataria share health details of student)

राज्यपाल कटारिया ने मीडिया को बताया कि जो ट्रीटमेंट दे सकते थे, वो दे रहे हैं, जयपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बुलायी गयी। चिकित्सकों की टीम से यह भी राय ली गयी कि क्या बच्चे को एयरलिफ्ट किया जा सकता है, ताकि बच्चे को बचाने में जो कुछ भी संभव हो वह कर सकें, लेकिन अभी तक एयरलिफ्ट करने को लेकर चिकित्सकों की एक राय नहीं बनी है, क्यों कि एयरलिफ्ट कर एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में कम से कम दो घंटे का समय चाहिए, इस दौरान बच्चे के उपचार में कोई गैप आ जाए और नुकसान हो जाए। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए एयरलिफ्ट करना है या नहीं, इस पर विचार कर रहे हैं। अपने अनुभव से बोल रहा हूं कि स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।

राज्यपाल कटारिया ने कहा यह घटना बहुत दुखद है, नौजवान बच्चा किसी का भी जाता है, तो उसके परिवार की पीड़ा वही समझ सकता है। मैं सोचता हूं जो कुछ भी किया जा सकता था, यहां के डॉक्टर्स ने किया है। मेरा भी चालीस साल का अनुभव है, कोई भी व्यक्ति जिसकी सांस चली जाए, डॉक्टर्स की टीम ने उसकी सांसों को रिवाइव किया। बच्चा अपने आप में सर्वाइव कर रहा है। बच्चे का ब्रेन भी काम कर रहा है। किडनी के फंग्शन में समस्या आ रही है। विशेषज्ञ डॉक्टर उपचार कर रहे हैं। डायलिसिस पर भी विचार किया जा रहा है। कटारिया ने आमजन से अपील की है कि जनता से अपील है कि शांति और संतोष से समाधान निकलेगा, जिसने अपराध किया है उसे दंड मिलेगा। पुलिस अपना काम कर रही है।

आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर ने बताया कि जयपुर से आई टीम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. दीपक जैन, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. राकेश गुप्ता तथा कॉर्डियोलॉजिस्टिक विभाग की प्रोफेसर डॉ. अनुला सिसोदिया शामिल हैं। जयपुर और उदयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बच्चे के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। अत्यधिक खून बहने से उसके किडनी सहित शरीर के अन्य अंगों की फंक्शनिंग में दिक्कत आई है। बच्चे को लगभग 12 युनिट रक्त चढ़ाया गया है। हम जो कर सकते थे, जो सबकुछ कर रहे हैं। बच्चे की हालात में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। पूरी उम्मीद है कि बच्चा जल्द से जल्द रिकवर हो जाएगा। (udaipur student stabbing case)

यह भी पढ़ें : नगर निगम ने चलाया आरोपी छात्र के घर पर बुलडोजर

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version