Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में कलेक्टर ने लगाई धारा 144 : छात्र पर हमले के बाद अराजक भीड़ ने शहर में की तोड़-फोड़, आगजनी

udaipur student stabbing case collector imposed section 144udaipur student stabbing case collector imposed section 144

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के भट्टियानी चौहट्टा स्थित सरकारी स्कूल में दसवी के छात्र द्वारा अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमले की वारदात के बाद शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। अराजक भीड़ ने शहर में कई जगह तोड़-फोड़ और आगजनी की। शहर में कई जगह पत्थबाजी की घटनाएं हुईं, जिसमें अरवाना मॉल सहित शहर में जगह-जगह कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहीं पंचवटी स्थित गुमानिया पेट्रोल पंप के पास गैराज में खड़ी कारों को आग लगा दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। (udaipur student stabbing case collector imposed section 144 in city)

शहर के बिगड़े माहौल के बीच कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 (नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163) लगा दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायल छात्र का उपचार चल रहा है, स्थिति स्थिर है, वहीं चाकू मारने वाले छात्र को डिटेन कर लिया गया है। ऐसे में लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और शहर में शांति बनाए रखें। सुरक्षा की दृष्टि से शहर में पुलिस तैनात हो गयी है।

छात्र पर हमले की बाद शुरूआत में हिंदू संगठनों के लोग बाजार बंद करवाने जुलूस निकालते हुए निकले। एक-एक कर शहर के सभी बाजार जबरन बंद करवा दिए गए। इस दौरान कुछ अराजक लोगों ने वाहनों के साथ जमकर तोड-फोड़ की और पत्थरबाजी कर मॉल, दुकानों के कांच तोड़ दिए। (udaipur student stabbing case)

क्लिक कर पढ़ें : दसवीं छात्रों में चाकूबाजी, एक गंभीर घायल

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version