Site iconSite icon AR Live News

विनेश फोगाट 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण फाइनल तक आकर ओलंपिक से बाहर हुईं

vinesh phogat disqualified from paris olympic 2024 due to over weightvinesh phogat disqualified from paris olympic 2024 due to over weight

एआर लाइव न्यूज। पेरिस ओलंपिक 2024 में आज बुधवार का दिन भारत के लिए बेहद निराशाजनक रहा, 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण रेसलर विनेश फोगाट ओलंपिक महिला कुश्ती में 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी में अयोग्य घोषित हो गयी हैं और इससे उन्हें ओलंपिक से भी बाहर कर दिया गया है। अफसोस इस बात का है कि गोल्ड मैडल के इतने करीब आने के बाद अब विनेश फोगाट को सिल्वर मैडल भी नहीं मिलेगा। vinesh phogat disqualified from Final of paris olympic 2024 Final

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने विनेश के अयोग्य घोषित होने की पुष्टि कर दी है। IOA ने कहा बेहद खेदजनक है कि विनेश फोगाट को ज्यादा वजन के कारण महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम कैटेगरी में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। रातभर की कोशिशों के बावजूद सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। भारतीय दल की तरफ से इस बारे में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी। विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध है। हम आने वाली प्रतियोगिताओं पर फोकस करना चाहेंगे।

भारत और विनेश के लिए मंगलवार का दिन जितना खास था, बुधवार को दिन उतना ही पीड़ादायक रहा। मंगलवार को विनेश 3 मुकाबले जीतकर 50 किलोग्राम रेसलिंग ओलिंपिक में फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गयी थीं। सेमीफाइनल में उन्होंने क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को और क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच और प्री-क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन जापान की युई सुसाकी को 3-2 से मात दी थी। विनेश पहली बार 50 किलोग्राम कैटेगरी में खेल रही थीं। इससे पहले वे 53 किलोग्राम में खेलती थीं। वजन कम करने के बाद वे 50 किलोग्राम कैटेगरी में पहली बार खेल रही थी। (vinesh phogat disqualified from Final of paris olympic 2024 Final)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version