Site iconSite icon AR Live News

केन्द्रीय बजट 2024 : न्यू टैक्स रिजीम में 7.75 लाख तक इनकम टैक्स फ्री

union budget 2024 Income Tax New Slabunion budget 2024 Income Tax New Slab

एआर लाइव न्यूज। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई मंगलवार को केन्द्रीय बजट 2024 पेश किया। बड़ी घोषणाओं में सैलरीड क्लास को इनकम टैक्स में थोड़ी राहत दी है। अब न्यू टैक्स रिजीम चुनने वालों को 7.75 लाख तक की इनकम पर टैक्स नहीं देना होगा। वहीं बजट में एनडीए के सहयोगी दलों के राज्य बिहार और आंध्रप्रदेश को प्रमुखता दी गयी है। (union budget 2024)

बजट घोषणा में कस्टम ड्यूटी घटाने से कैंसर रोगियों दवा खरीद में कुछ फायदा होगा। वहीं सोना-चांदी, प्लैटिनम, मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्स-रे मशीन, सोलर प्लेट्स, लेदर और सी-फूड्स भी कस्टम ड्यूटी घटाए जाने से सस्ते होंगे। सोना और चांदी के गहनों पर कस्टम्स ड्यूटी घटकर 6% हुई। वित्त मंत्री में बजट घोषणा में केन्द्र सरकार की 9 प्राथमिकताओं को रखा है, जिसमें 1.कृषि में उत्पादकता और अनुकूलनीयता, 2. रोजगार और कौशल प्रशिक्षण, 3. समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय, 4. विनिर्माण और सेवाएं, 5. शहरी विकास, 6. ऊर्जा सुरक्षा, 7. अवसंरचना, 8. नवाचार, अनुसंधान और विकास और 9. अगली पीढ़ी के सुधार को शामिल किया है।

आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ और बिहार को 57.5 हजार करोड़ रुपए की मदद की घोषणा की। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष स्कीम। बिहार में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर बनेगा। नालंदा विश्वविद्यालय को पर्यटन केंद्र बनाएंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version