Site iconSite icon AR Live News

उ़द्यमी के घर डकैती करने वाली नेपाली गैंग का सरगना सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

udaipur police bust nepali dacoity gang arrest three accusedudaipur police bust nepali dacoity gang arrest three accused

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल के पीछे मॉर्डन कॉम्पलैक्स निवासी उद्यमी संजय गांधी के घर पिछले दिनों हुई डकैती के मामले में शनिवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए नेपाली गैंग के सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। हालां कि डकैती करने वाली नेपाली नौकरानी और उसके 4 साथी अभी भी फरार हैं। लेकिन पुलिस ने गिरोह के जिस सरगना को धरदबोचा है, वह यूपी, दिल्ली एनसीआर और हरियाणा का वांटेड क्रिमिनल और 5 लाख रूपए का ईनामी बदमाश है। (udaipur police bust nepali dacoity gang arrest three accused)

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि नेपाली गैंग का मुख्य सरगना और साजिशकर्ता नेपाल के डोटी जिला निवासी वीर बहादुर उर्फ बल बहादुर धामी (38) पुत्र नर बहादुर धामी, इसके साथी डोटी निवासी हीरा सिंह (34) पुत्र लाल बहादुर कामी और डकैती के बाद बदमाशों को उदयपुर से नेपाल बॉर्डर तक छोड़ने वाले वाहन चालक प्रयागराज हाल ईस्ट दिल्ली निवासी अफजल (29) पुत्र अयूब खान पठान को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीर बहादुर मेरठ में 7 करोड़ की डकैती का वांछित है और उसने पूछताछ में दिल्ली, गुरूग्राम, मुंबई, सहित अन्य राज्यों में इस तरह की वारदातें करना कबूला है। वारदात में उपयोग हुई कार अफजल से बरामद की गयी है।

उद्यमी संजय गांधी के घर नेपाली नौकरी करिश्मा को वीर बहादुर ने ही प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए प्लांट करवाया था और डकैती के लिए अन्य लड़कों को इसी ने नेपाल से बुलाया था। वारदात में 8-9 बदमाश संलिप्त हैं, वारदात करने वाले करिश्मा उर्फ लक्ष्मी, उसके अन्य साथियों और प्लेसमेंट एजेंसी संचालक संजोक की तलाश की जा रही है। वारदात के खुलासे में सुखेर थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत, बेकरिया थानेदार धनपत सिंह, पर्यटन थानेदार कर्मवीर सिंह, सुखेर एसआई रेणु खोईवाल, एएसआई सरदार सिंह, हेडकांस्टेबल सुनील विश्नोई सहित पुलिस टीम और साईबर टीम की मुख्य भूमिका रही है।

पड़ताल में सामने आया है कि उद्यमी संजय गांधी के घर काम करने आयी नेपाली नौकरानी करिश्मा का असली नाम लक्ष्मी है और वह नेपाल के धनगढ़ी की रहने वाली है। लक्ष्मी उर्फ करिश्मा नेपाल की छटी हुई बदमाश व जूडो कराते में ब्लैक बेल्ट है। उद्यमी के घर सभी को खाने में बेहोशी की दवा देने वाली करिश्मा उर्फ लक्ष्मी ने नेपाल के धनगढ़ी, डोटी और महेन्द्रगढ़ निवासी दिनेश, मिथुन, सन्नी और शिवा के साथ डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। डकैती कर ये सभी घर से पैदल-पैदल निकले और सेलीब्रेशन मॉल के सामने इनका इंतजार कर रही कार में बैठकर फरार हो गए थे। कार चालक अफजल ने इन सभी बदमाशों को नेपाल बॉर्डर तक छोड़ दिया था।

वीर बहादुर और हीरा सिंह संगठित गिरोह बनाकर अलग-अलग राज्यों में नेपाली लड़के-लड़कियों को समृद्ध परिवारों में नौकर बनाकर भेजते हैं और फिर डकैती की वारदातों को अंजाम देते हैं। ये तीन स्तर पर गिरोह संचालित करते हैं।

उदयपुर पुलिस टीम की सराहना करते हुए एसपी ने कहा कि हमारी टीम की तत्परता से हरियाणा में एक डॉक्टर के घर ऐसी ही वारदात को होने से पहले असफल कर दिया है। वीर बहादुर के कहने पर गिरोह के अन्य बदमाश हरियाणा में एक डॉक्टर के घर नेपाली नौकरानी के जरिए ऐसी ही वारदात को अंजाम देने वाले थे। उससे पहले उदयपुर पुलिस ने वीर बहादुर को पकड़ लिया। उदयपुर पुलिस ने गिरोह सरगना वीर बहादुर से पूछताछ कर हरियाणा पुलिस को सूचना दी। हरियाणा पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर के घर दबिश देकर उस नेपाली नौकरानी और बदमाशों को धरदबोचा।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में ऐसे नेपाली नौकरानी ने उद्यमी के परिवार को बेहोश कर डकैती को दिया था अंजाम

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version