Site iconSite icon AR Live News

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी, दुनियाभर में मचा हडकंप, फ्लाट्स कैंसिल हुई, तकनीकी कामकाज ठप

microsoft server issue flights cancelled, stock-exchange down and microsoft outage crippling sectorsmicrosoft server issue flights cancelled, stock-exchange down and microsoft outage crippling sectors

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी के कारण अचानक ही दुनिया भर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टेलीकांस्ट, एयरलाइंस, बैंकिंग सहित कई कॉरपोरेट कंपनियों के काम ठप हो गए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, भारत सहित अन्य देशों में कई फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी, वहीं कई फ्लाइट्स उनके तय समय से काफी देर से उड़ान भर सकीं। हालां कि बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से समस्या का समाधान हो गया है। (microsoft outage crippling sectors)

जानकारी के अनुसार दुनिया भर में विंडोज 10 के उपयोगकर्ता नए एंटीवायरस क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण बड़े पैमाने पर आउटेज से प्रभावित हुए हैं। विंडोज पर नवीनतम आईटी आउटेज ने कुछ माइक्रोसॉफ्ट सेवाओं में महत्वपूर्ण व्यवधान पैदा किया है। आउटेज ने प्रमुख बैंकों, मीडिया और एयरलाइंस को प्रभावित किया, इसके अलावा, लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सेवाएं बाधित हुईं। भारत में एयरलाइन कंपनी इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर, विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि उनकी बुकिंग, चेक-इन और फ्लाइट अपडेट सर्विस इस तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई है। एयरपोर्ट पर लोग सर्विसेज नहीं मिलने से परेशान हो रहे हैं।

Exit mobile version